Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
During his visit to Jalandhar, CM Mann laid the foundation stone for a 35-km road along the banks of the Sutlej.
{"_id":"6a34deda7fce6a23a00a8e7f","slug":"video-during-his-visit-to-jalandhar-cm-mann-laid-the-foundation-stone-for-a-35-km-road-along-the-banks-of-the-sutlej-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर दाैरे पर सीएम मान ने सतलुज किनारे 35 किमी सड़क का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर दाैरे पर सीएम मान ने सतलुज किनारे 35 किमी सड़क का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को जालंधर का दौरा किया। इस दौरान मंड क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत देते हुए सतलुज नदी के धुस्सी बांध पर गिद्दडपिंडी से फिल्लौर तक बनने वाली 35 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का शिलान्यास किया।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से मंड इलाके के दर्जनों गांवों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। शिलान्यास समारोह में राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सतलुज नदी के किनारे बनने वाली यह सड़क न केवल आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि मंड क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी।
लंबे समय से खराब संपर्क मार्गों और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे लोगों को इस परियोजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बताया कि वर्ष 2023 में मंडाला छन्ना के पास धुस्सी बांध टूटने से इलाके के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बाद से ही बांध को मजबूत करने और उसके ऊपर पक्की सड़क बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने इस मांग को मंजूरी देकर लोगों की बड़ी चिंता दूर कर दी है।
दर्जनों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
गिद्दडपिंडी से फिल्लौर तक बनने वाली यह सड़क मंडाला छन्ना, गट्टा मुंडी कासू, गिदड़पिंडी समेत दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ेगी। इससे लोगों का सफर आसान होगा और आपातकालीन परिस्थितियों में भी बेहतर संपर्क व्यवस्था उपलब्ध होगी। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन पिछली सरकारों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई।
लोगों ने बताया ऐतिहासिक फैसला
स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद संत सीचेवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना मंड क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उनका कहना है कि सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।