सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Five Punjabi youths stranded in Lebanon return home thanks to Khalsa Aid's efforts.

खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में फंसे पांच पंजाबी युवकों की वतन वापसी

Nivedita Nivedita
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:31 AM IST
Five Punjabi youths stranded in Lebanon return home thanks to Khalsa Aid's efforts.
मानवता की सेवा के लिए दुनिया भर में पहचान बना चुकी खालसा एड ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता साबित करते हुए लेबनान में फंसे पंजाब के पांच युवकों को सुरक्षित भारत वापस लाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण लेबनान में हालात लगातार अस्थिर होते जा रहे थे, जिसके चलते ये युवक वहां फंस गए थे और लंबे समय से अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे थे।खालसा एड ने इस संवेदनशील मामले को प्राथमिकता देते हुए भारत सरकार, पूर्व विदेश सचिव एवं वर्तमान राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू तथा बेरुत स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय स्थापित किया। सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद इन युवकों की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित की गई। खालसा एड के ट्रस्टी जसप्रीत सिंह दाहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सुरक्षित लौटने वाले युवकों में करम सिंह और जसप्रीत सिंह (पटियाला), दलबीर सिंह और हरजिंदर कुमार (जालंधर) तथा विचित्र सिंह (होशियारपुर) शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण ये सभी युवक बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे थे और अपने परिवारों से मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ चुके थे। जसप्रीत सिंह दाहिया ने बताया कि युवकों की परेशानी सामने आते ही खालसा एड के प्रमुख रवि सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत तरनजीत सिंह संधू से संपर्क किया। उनके सहयोग से भारत सरकार और बेरुत स्थित भारतीय दूतावास के बीच आवश्यक तालमेल स्थापित हुआ, जिससे युवकों की सुरक्षित वापसी का रास्ता साफ हो सका। इस अवसर पर जसप्रीत सिंह दाहिया ने कहा कि खालसा एड का उद्देश्य केवल राहत सामग्री पहुंचाना नहीं, बल्कि संकट में फंसे लोगों को सुरक्षा, सम्मान और नई उम्मीद देना है। उन्होंने बताया कि खालसा एड आज दुनिया के 50 से अधिक देशों में प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध और अन्य मानवीय संकटों के दौरान बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्य कर रही है। भारत पहुंचने के बाद सभी युवकों और उनके परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। युवकों ने खालसा एड, रवि सिंह, जसप्रीत सिंह दाहिया, भारतीय दूतावास और तरनजीत सिंह संधू का आभार जताते हुए कहा कि समय पर मिली मदद ने उन्हें नई जिंदगी दी है। उन्होंने बताया कि लेबनान के तनावपूर्ण माहौल में वे मानसिक रूप से टूट चुके थे, लेकिन खालसा एड के प्रयासों ने उनका हौसला बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पूर्वांचल के 10 जिलों के 96000 कर्मचारियों को मिलेगा पीएम विकसित भारत योजना का लाभ, VIDEO

18 Jun 2026

कानपुर: प्रदेश की जूनियर क्रिकेट टीम में चयन के लिए दिखाया जज्बा

18 Jun 2026

Meerut: श्री रामचरितमानस पाठ सुनने पहुंचे भाजपाई

18 Jun 2026

Meerut: गुरुद्वारा साहिब में किया अर्जुन देव को स्मरण

18 Jun 2026

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, VIDEO

17 Jun 2026
विज्ञापन

समिति की 12 बिस्वा भूमि पर किए गए कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया, VIDEO

17 Jun 2026

सिंधी ताली में 6.21 करोड़ की लागत से बन रहे विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने किया निरीक्षण, VIDEO

17 Jun 2026
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा- बरसात से पहले नालियों की हो सफाई, VIDEO

17 Jun 2026

सुबह-ए-बनारस मंच पर दक्षिण भारतीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति, गूंज उठा अस्सी घाट; VIDEO

17 Jun 2026

गुरुबाग में कीर्तन दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, VIDEO

17 Jun 2026

कवि सिद्धनाथ शर्मा को दी गई साहित्यिक श्रद्धांजलि, VIDEO

17 Jun 2026

चकिया थाना ने जीता पड़री प्रीमियर टेनिस बॉल क्रिकेट सर्कल लीग का खिताब, VIDEO

17 Jun 2026

बैठक में पत्रकारों को बाहर किए जाने पर भाजपा नेता सूर्यमुनि का सपा सांसद वीरेंद्र पर हमला, VIDEO

17 Jun 2026

पति को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, पुलिस ने सुरक्षित उतारा; VIDEO

17 Jun 2026

टांडा-कैथी पीपा पुल हटा, मुफ्त सरकारी नाव का संचालन शुरू; VIDEO

17 Jun 2026

किसानों को समय पर पानी, बीज और खाद उपलब्ध कराने पर जोर; VIDEO

17 Jun 2026

मुहर्रम का चांद नजर आते ही घोसी में शुरू हुआ मातमी माहौल, VIDEO

17 Jun 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर के गाजीपुर तिराहे पर लगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, VIDEO

17 Jun 2026

कानपुर: कई मौतों के बाद भी मैस्कर घाट पर पुलिस प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं

17 Jun 2026

कानपुर: शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

17 Jun 2026

कानपुर: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल के बाहर की ही टूटी सड़क को जिम्मेदारों ने नहीं बनवाया

17 Jun 2026

कानपुर: केशव मौर्य के आने से पहले शहीद पार्क पर विधायक ने समर्थकों संग किया हंगामा

17 Jun 2026

कानपुर: रॉन्ग साइड से जाने वालों को रोकने के लिए लगाई बैरिकेडिंग, 70 वाहनों का चालान

17 Jun 2026

कानपुर: केडीए ने अभियान चला 60 बीघा भूमि कराई कब्जामुक्त

17 Jun 2026

Meerut: श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्णलीला की महिमा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

17 Jun 2026

शव बरामदगी के चौथे दिन पंजाब पुलिस के जवान का हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस टुकड़ी ने दी सलामी

कीरतपुर साहिब में लोहंड खड्ड में बहा युवक

Meerut: श्रीराम कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु, श्री राम-सीता स्वरूप की हुई आरती

17 Jun 2026

Meerut: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीसीएसयू में लगाई प्रदर्शनी

17 Jun 2026

Meerut: अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह संगम 2026 के तहत 80 छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

17 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed