Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar's 'Lion' Manpreet Singh becomes India's most experienced hockey player after playing his 413th international match.
{"_id":"6a3389c2ed8efb4afa01e5dc","slug":"video-jalandhars-lion-manpreet-singh-becomes-indias-most-experienced-hockey-player-after-playing-his-413th-international-match-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के शेर मनप्रीत सिंह 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल बने भारत के सबसे अनुभवी हॉकी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के शेर मनप्रीत सिंह 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल बने भारत के सबसे अनुभवी हॉकी खिलाड़ी
पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के स्टार मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने भारतीय हॉकी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। 33 वर्षीय मनप्रीत ने रॉटरडैम में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरकर पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की के 412 अंतरराष्ट्रीय मैचों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वहीं अब 413वां मुकाबला खेलकर वह भारत के लिए सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
मनप्रीत सिंह 400 से अधिक सीनियर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हैं और इस मुकाम तक पहुंचने वाले वर्तमान में एकमात्र सक्रिय भारतीय खिलाड़ी हैं। पिछले एक दशक से वह भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सफलता के सबसे मजबूत स्तंभों में रहे हैं। ओलंपिक, हॉकी विश्व कप, एशियाई खेल और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। उनके नेतृत्व, अनुभव और लगातार शानदार प्रदर्शन ने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर मनप्रीत ने दिलीप टिर्की का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है और भारतीय हॉकी इतिहास में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनकर देश और पंजाब का नाम रोशन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।