{"_id":"69cd0d454aab8b74b80254f0","slug":"video-jalandhar-joga-pholriwal-aman-khatri-gang-member-arrested-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: जोगा फोलड़ीवाल- अमन खत्री गैंग का गुर्गा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: जोगा फोलड़ीवाल- अमन खत्री गैंग का गुर्गा गिरफ्तार
Ankesh Kumar
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:49 PM IST
Link Copied
कमिश्नरेट जालंधर की सीआईए स्टाफ टीम ने गोलीबारी की घटनाओं में फरार चल रहे आरोपी जतिंदर सिंह उर्फ नंदू उर्फ अमन को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी का संबंध विदेश में बैठे कुख्यात अपराधियों जोगा फोलड़ीवाल और सोनू खत्री गैंग से बताया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन और एसीपी डिटेक्टिव के दिशा-निर्देशों पर इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार इंचार्ज सीआईए स्टाफ की टीम ने लगातार तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इससे पहले 22 मार्च को पुलिस ने इसी गैंग के सदस्य कुलवंत सिंह उर्फ गोपा को 2 पिस्टल और 4 कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान कुलवंत सिंह ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसकी बाईं टांग में गोली लगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।