{"_id":"69b29317630fc9ba8f006695","slug":"video-long-queues-outside-the-gas-agency-in-jalandhar-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: जालंधर में गैस सिलेंडर को लेकर हड़कंप, एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: जालंधर में गैस सिलेंडर को लेकर हड़कंप, एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतारें
Ankesh Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:49 PM IST
Link Copied
जालंधर में एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। ईरान-अमेरिका तनाव के चलते सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच शहर में अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया है। कमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित होने से व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं घरेलू उपभोक्ता भी बुकिंग को लेकर दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हालांकि डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने साफ किया है कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं है।
इसके बावजूद कोहली गैस एजेंसी पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन और ऐप के जरिए बुकिंग नहीं हो पा रही, जिस कारण उन्हें एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई लोगों ने आरोप लगाया कि सर्वर डाउन होने के कारण 20 से 26 दिनों तक बुकिंग नहीं हो सकी।
एजेंसी मालिक डी.एस. कोहली का कहना है कि केवल कमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, घरेलू गैस की डिलीवरी दो-तीन दिन में नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि मैनुअल बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। हालांकि उपभोक्ताओं का दावा है कि एजेंसी में भी उन्हें ऐप से बुकिंग करने के लिए कहा जा रहा है, जबकि ऐप पर सर्वर डाउन दिखा रहा है।
ग्राहक दविंदर सिंह ने बताया कि वह 26 दिनों से घरेलू गैस बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं अमनदीप कौर ने भी ऑनलाइन और इंडियन ऑयल वन ऐप के जरिए बुकिंग में आ रही तकनीकी समस्या की शिकायत की।
स्थिति को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है, जबकि प्रशासन और एजेंसी प्रबंधन सप्लाई सामान्य होने का दावा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।