Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Robbers snatched a phone from a migrant worker and fled in Gadaipur market; locals caught them and handed them over to the police
{"_id":"6a89ca3a72c776787f09bf61","slug":"video-robbers-snatched-a-phone-from-a-migrant-worker-and-fled-in-gadaipur-market-locals-caught-them-and-handed-them-over-to-the-police-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गदईपुर मार्केट में प्रवासी मजदूर से फोन लूटकर भागे लुटेरे, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदईपुर मार्केट में प्रवासी मजदूर से फोन लूटकर भागे लुटेरे, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
गदईपुर मार्केट में शनिवार को प्रवासी मजदूर से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे दो लुटेरों को लोगों ने पकड़ लिया। वारदात के बाद मौके पर जमा लोगों ने आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया और उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इंडस्ट्री एरिया में काम करने के बाद घर लौटने वाले प्रवासी मजदूर अक्सर लूटपाट का शिकार होते हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त की मांग की जाती रही है, लेकिन पुलिस की गश्त एक-दो दिन तक ही नजर आती है। इसके बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से गदईपुर मार्केट और आसपास के इंडस्ट्री एरिया में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि काम से लौटने वाले मजदूरों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।