{"_id":"6adb09a5bd1b90e6a30d8136","slug":"video-ludhiana-a-woman-returning-from-the-vegetable-market-was-run-over-by-a-speeding-vehicle-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में सब्जी मंडी से लौट रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत के बाद लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में सब्जी मंडी से लौट रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत के बाद लोगों का फूटा गुस्सा
ताजपुर रोड निवासी 45 वर्षीय पूनम की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह वीरवार रात अपने रिश्तेदार के साथ सब्जी मंडी से घरेलू सामान की खरीदारी कर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। जब वे बस्ती जोधेवाल से जालंधर बाइपास की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर जा गिरी और वाहन का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें न होने और सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन होने वाले हादसों का आरोप लगाते हुए पुल पर जाम लगा दिया और जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस सनसनीखेज दुर्घटना के पीछे लोगों ने किसी पिकअप गाड़ी के शामिल होने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन की पहचान और वास्तविकता की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए संवेदना एंबुलेंस की मदद से मृतका के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और उसके आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाली जा रही है ताकि हादसे को अंजाम देने वाले फरार वाहन और उसके चालक का सुराग लग सके। फुटेज सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।