Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Residents of Jagraon raised slogans to protest against issues regarding the lack of clean drinking water and damaged roads.
{"_id":"6a4f60914f36dd7cd600d735","slug":"video-residents-of-jagraon-raised-slogans-to-protest-against-issues-regarding-the-lack-of-clean-drinking-water-and-damaged-roads-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में साफ पेयजल और टूटी सड़कों की समस्या से परेशान लोगों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में साफ पेयजल और टूटी सड़कों की समस्या से परेशान लोगों ने की नारेबाजी
जगराओं में साफ पेयजल और टूटी सड़कों की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। लोगों ने नेहरू मार्केट से डिस्पोजल रोड तक रास्ता बंद कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इलाके में लंबे समय से साफ पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। दूषित पानी की सप्लाई के कारण उनके बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बेहद खराब हालत में हैं, जिससे रोजाना आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन के दौरान लोगों का गुस्सा पंजाब सरकार के खिलाफ दिखाई दिया, उन्होंने स्थानीय पार्षद के खिलाफ भी भड़ास निकाली।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वच्छ पेयजल और सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। इस मौके बिक्रम, आशोक, महावीर, सोदा राम, विक्की, कालाराम, विजय, बिल्ला मौजूद थे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।