{"_id":"68809bd2cfe2d8f1a50a8b22","slug":"video-local-bodies-minister-ravjot-singh-arrived-on-a-surprise-visit-to-patiala-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला के औचक दाैरे पर पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला के औचक दाैरे पर पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बुधवार को पटियाला का औचक दौरा किया और शहर की सफ़ाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस मौके पर उन्होंने पटियाला शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरो का गंभीर नोटिस लिया। कैबिनेट मंत्री ने माना कि शहर की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। बारिश के मौसम में सफाई न होने से लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा है। प्रशासन की इस लापरवाही को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मौजूद मेयर कुंदन गोगिया और नगर निगम के कमिश्नर को चेतावनी देते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को सही बनाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह भविष्य में दोबारा से पटियाला का दौरा करके सफाई व्यवस्था का जायजालेंगे। जल्द सुधार न किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने निगम अधिकारियों को दैनिक कचरा उठाव सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शहर को साफ़-सुथरा रखने में सभी से सहयोग की अपील भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।