{"_id":"69b169e30268b66f5f00bb4f","slug":"video-sarpanch-son-arrested-in-murder-of-elderly-woman-in-patiala-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला में बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में सरपंच का बेटा महाराष्ट्र से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में सरपंच का बेटा महाराष्ट्र से गिरफ्तार
Ankesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:40 PM IST
Link Copied
पटियाला के रौंगला गांव में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गुरिंदर सिंह गोल्डी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डीएसपी सिटी टू जंगजीत सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को रौंगला गांव में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या को लेकर पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ कर रही थी। परिजनों ने आज तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। उसके बाद परिजनों द्वारा रोड भी जाम कर दिया गया था। डीएसपी ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी गुरिंदर सिंह गोल्डी जो कि मौजूदा सरपंच का बेटा है, उसे पंजाब से 3300 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा था और पिछले कई दिनों से वह किसी दोस्त या रिश्तेदार के संपर्क में नहीं था, जिस कारण पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में समय लगा। फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि गुरिंदर सिंह गोल्डी अलग-अलग जगहों और गुरुद्वारों में रह रहा था, जिसकी हम जांच कर रहे हैं और अभी वह ट्रेन से हजूर साहिब जा रहा था, जहां जीआरपी पुलिस से संपर्क करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।