सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab weather Rain and Hail Accompanied by Strong Winds

पंजाब में लौटी ठंड: तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से गिरा पारा, 19 से फिर बदलेगा मौसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 17 Mar 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार

बीते 24 घंटों के दौरान अमृतसर में 9.5 एमएम, लुधियाना में 3.4 एमएम, पटियाला में 7.4, पठानकोट में 10.0 एमएम व फरीदकोट में 4.2 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
 

Punjab weather Rain and Hail Accompanied by Strong Winds
तेज हवाओं से बिछी फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में ठंड एक बार फिर लौट आई है। सोमवार को पंजाब में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी पड़े। इससे तापमान में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।
Trending Videos


तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जिससे यह सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार रात से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से मंगलवार व बुधवार को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर व पटियाला में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। 19 व 20 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत इन दो दिनों के दौरान पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी  

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला, जालंधर, मालेरकोटला, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर, मोगा, बठिंडा, बरनाला व मानसा के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

सोमवार को पंजाब में सबसे अधिक 26.7 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री, लुधियाना का 21.6 डिग्री, पटियाला का 26.0 डिग्री, पठानकोट का 22.7 डिग्री, बठिंडा का 25.2 डिग्री, फाजिल्का का 24.9 डिग्री, फिरोजपुर का 21.7 डिग्री, होशियारपुर का 17.2 डिग्री और रूपनगर का 21.0 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम 10 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री, लुधियाना का 11.5 डिग्री, पटियाला का 13.3 डिग्री, पठानकोट का 11.9 डिग्री और बठिंडा का 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed