Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
AAP wins Block Committee Chairman and Vice Chairman seats
{"_id":"69b80216ce332284040128ef","slug":"video-aap-wins-block-committee-chairman-and-vice-chairman-seats-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सीट पर आप ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सीट पर आप ने हासिल की जीत
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में दिन भर चली पॉलिटिकल गहमागहमी के बीच ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सीट पर आप ने कब्जा लिया है। और दोनों पदों पर AAP ने जीत हासिल कर ली है। वहीँ चुनाव प्रोसेस के बाद विद्या रानी ब्लॉक समिति की चेयरमैन और लाभ सिंह नबीपुर वाइस चेयरमैन चुने गए।
दूसरी तरफ चुनाव प्रोसेस को लेकर विवाद भी जारी रहा, और MLA राणा इंदर प्रताप सिंह के सपोर्टर BDPO ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट करते रहे। राणा इंदर प्रताप सिंह ने कहा कि वह विधानसभा का सेशन चलने के बावजूद यहां इसलिए मौजूद हैं क्योंकि चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर कथित बदमाशी हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि डेमोक्रेटिक प्रोसेस का उल्लंघन हुआ है और वह इस मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
वहीँ आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि ब्लॉक समिति चुनाव में वोटिंग पूरी तरह से नियमानुसार हुई थी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सच्चाई की जीत है। उन्होंने नए चुने गए चेयरमैन विद्या रानी और वाइस चेयरमैन लाभ सिंह नबीपुर को बधाई दी और कहा कि यह जीत AAP की नीतियों और जनता के सपोर्ट की निशानी है।
सज्जन सिंह चीमा ने धमकाने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि विरोधी गुट बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हरविंदर सिंह लाली नाम के सदस्य के मामले में कार्रवाई कर रही है, क्योंकि उसके खिलाफ पहले से ही केस दर्ज है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पुलिस का मामला है, पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उनके मुताबिक चुनाव प्रक्रिया नियमों के मुताबिक पूरी हुई और वोटिंग के बाद AAP के उम्मीदवार जीत दर्ज करने में सफल रहे है।
इस पूरे मामले को लेकर BDPO ऑफिस के आसपास दिन भर राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण रहा और मौके पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।