Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : Four smugglers arrested with heroin, arms and car in Ferozepur
{"_id":"67f112f6012a3e768307800f","slug":"video-four-smugglers-arrested-with-heroin-arms-and-car-in-ferozepur-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फिरोजपुर में हेरोइन, असलहा व कार समेत चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फिरोजपुर में हेरोइन, असलहा व कार समेत चार तस्कर गिरफ्तार
फिरोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक किलो 57 ग्राम हेरोइन, 32 बोर एक पिस्तौल, 17 कारतूस, दो खाली मैगजीन, दो कंप्यूटर कंड़े, चार टच स्क्रीन मोबाइल, एक की-पैड व एक कार बरामद हुई है। पुलिस ने शनिवार उक्त चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसएसपी भुपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गांव मोहकम खां के पास गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। इन लोगों के पास भारी मात्रा में हेरोइन की खेप और असलहा है। ये लोग कार में सवार होकर गांव शेर खां से फिरोजपुर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने कुलगढ़ी के पास नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी दौरान इनके पास से एक किलो 57 ग्राम हेरोइन, 32 बोर एक पिस्तौल, 17 कारतूस, दो खाली मैगजीन, दो कंप्यूटर कंड़े, चार टच स्क्रीन मोबाइल, एक की-पैड व एक कार बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक (19) वासी ममदोट, राजन सागर (21) वासी लेली वाला , अजय (29) वासी लेली वाला व गुरमेल वासी शेर सिंह वाला के तौर पर हुई है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है इनसे अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।