{"_id":"67f0be9d1dd94654810ce576","slug":"video-two-acres-of-mustard-crop-burnt-to-ashes-in-amarpur-jorasi-of-narnaul-fire-brigade-brought-the-fire-under-control-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल के अमरपुर जोरासी में दो एकड़ सरसों की फसल जलकर राख, दमकल ने पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नारनौल के अमरपुर जोरासी में दो एकड़ सरसों की फसल जलकर राख, दमकल ने पाया आग पर काबू
नारनौल के निकटवर्ती गांव अमरपुर जोरासी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेत में एकत्रित की गई सरसों की फसल में अचानक आग लग गई। इस हादसे में किसान लीलाधर की करीब पौने दो एकड़ सरसों की फसल जलकर राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसान लीलाधर ने अपनी फसल की कटाई कर खलिहान में सुरक्षित ढंग से रखी थी। लेकिन देर रात अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों द्वारा किए गए तमाम प्रयास भी बेअसर साबित हुए।
घटना की जानकारी मिलते ही नारनौल से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसान की मेहनत की कमाई जलकर खाक हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि लीलाधर एकमात्र आय का स्रोत खेती ही है और इस हादसे से उसे भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और किसान संगठनों ने प्रशासन से लीलाधर को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वह फिर से अपने जीवन की गाड़ी पटरी पर ला सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।