होम्योपैथी मुस्लिम डॉक्टर इलाज की आड़ में एक नाबालिग लड़की पर धर्मांतरण का दवाब बना रहा था। होम्योपैथी डॉक्टर नाबालिग लड़की को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए तरह-तरह का प्रलोभन दे रहा था। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें-
स्कूल से अंकसूची लेकर लौट रही युवती से जंगल में दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलवारा घाट थानान्तर्गत क्रेशर बस्ती में बीएचएमएस डॉक्टर खालिद खान होम्योपैथी की क्लीनिक चलाता था। उसके पास से क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची उपचार करने आती थी। इस दौरान डॉक्टर बच्ची पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मनोवैज्ञानिक तरीके से दबाव बनाने लगा। इसके अलावा इस्लाम धर्म अपनाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन भी नाबालिग लड़की को दे रहा था।
ये भी पढ़ें-
आजीविका मिशन में फर्जी भर्ती मामले में आरोपी सुषमा रानी शुक्ला की संविदा सेवा समाप्त करने की मांग
डॉक्टर ने उपचार की आड़ में लड़की से उसका फोन नम्बर भी प्राप्त कर लिया था। फोन के माध्यम से डॉक्टर नाबालिग लड़की को फोन के माध्यम से धार्मिक तौर पर बहलाने-फुसलाने लगा। उसका ब्रेन वॉश कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने लगा। इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया है।