{"_id":"67efb59462bef00874004cf8","slug":"video-ayodhya-sarakara-ka-bthanayata-ka-sabta-ha-vakafa-bl-pasa-hana-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: 'सरकार की बदनियती का सबूत है वक्फ बिल पास होना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: 'सरकार की बदनियती का सबूत है वक्फ बिल पास होना'
लोकसभा और फिर राज्यसभा में वक्फ बोर्ड बिल पास होने के बाद मुस्लिम समुदाय में काफी रोष है। सरकार से नाराजगी के साथ-साथ खास तौर पर नीतीश यादव व चंद्राबाबू जैसे नेताओं को लेकर मुस्लिम समुदाय काफी नाराज दिखा है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद शहर के बीबीया मस्जिद के इमाम मौलाना कसीम कासमी ने मीडिया से बातचीत की।
मौलाना ने वक्फ बिल पास होने पर कहा कि ये हुकूमत की बदनियती का खुला सबूत है। हमारे औकाफ (वक्फ की जमीन) को हड़पने की खुली साजिश है, जिसको मुसलमान कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। औकाफ हमारा मिल्ली और मज़हबी वरसा है जिससे कभी दस्तबरदार नहीं हो सकते। वहीं, वक्फ बिल के समर्थन में वोट करने पर नीतीश और नायडू आदि के सवाल पर मौलाना ने कहा कि उन्होंने धोखा दिया है गद्दारी की है और मुसलमानों की पीठ में छुरा मारा है।
मुसलमान वो जियाली कौम है जो हमेशा से सामने से मुकाबला करती है पीछे से नहीं। उनको उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। मौलाना ने कहा हम मुसलमानो से अपील करेंगे बहुत ही अमन के तरीके से जो हमारे सेक्युलर हुकूक हैं उसके जरिए अपना एहतिजाज दर्ज कराएं ये हमारा बुनियादी फरीजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।