नवरात्रि की सप्तमी पर कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर अभिषेक किया और फिर नंदी हॉल में ध्यान भी लगाया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान गर्भगृह में पूजन-अर्चन ओम पुजारी द्वारा संपन्न करवाया गया। उमा भारती ने गर्भगृह में बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया, मस्तक पर तिलक लगवाया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। पूजन-अर्चन करने के बाद उमा भारती नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी, जहां उन्होंने 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते हुए ध्यान भी लगाया। पूजन-अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा और उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा उमा भारती का सम्मान किया गया।
ये भी पढ़ें:
साढ़े तेरह सौ करोड़ रुपये में बना बदनावर-उज्जैन फोरलेन, 100 किमी की रफ्तार से दौड़ सकेंगे वाहन
जानिए कौन हैं उमा भारती?
वे भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की उपाध्यक्ष। हैं 1989 में नौवीं, 1991 में दसवीं, 1996 में ग्यारहवीं, 1998 में बारहवीं एवं 1999 में तेरहवीं लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुईं। भाजपा युवा मोर्चा की दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं। 1998-99 में भारत सरकार में राज्य मंत्री (मानव संसाधन विकास)। 13 अक्टूबर 1999 से 2 फरवरी 2000 तक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन। 1991-92 और 1992-93 में लोक लेखा समिति (दो बार)। 1996 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन संबंधी समिति तथा संविधान संशोधन संबंधी संयुक्त समिति की सदस्य रहीं। माता बेटीबाई चैरिटेबल ट्रस्ट और मानव जागृति संघ के माध्यम से जनकल्याणकारी कार्य किए। राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सदस्य रहीं और विश्व हिंदू परिषद के कार्यों से जुड़ीं। 18 दिसंबर 2003 को तेरहवीं लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया। सन् 2003 में पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुईं। 8 दिसंबर 2003 से 23 अगस्त 2004 तक मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं।
ये भी पढ़ें:
सौर ऊर्जा में इंदौर की ऐतिहासिक छलांग, 100 मेगावाट उत्पादन से बना नया रिकॉर्ड