{"_id":"67efb39aebaebbca34071f6c","slug":"video-crowds-of-devotees-gathered-at-the-saptami-fair-of-chitane-mata-in-sonipat-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में चिटाने वाली माता के सप्तमी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में चिटाने वाली माता के सप्तमी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चैत्र नवरात्र महोत्सव पर कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में सिद्धपीठ श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर समिति की ओर से सप्तमी का मेला लगाया गया। अलसुबह माता रानी को हलवाई हट्टा स्थित श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर सिद्धपीठ से नगर भ्रमण करवाते हुए मेला मैदान में लाया गया। यहां प्रतिमा की स्थापना के बाद आरती की गई।
मेले में हरियाणा सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इससे पहले श्रद्धालु प्रात: काल 4 बजे माता रानी को मंदिर में भवन से ढोल नगाड़ों के साथ कामी रोड स्थित रामलीला मैदान लेकर पहुंचे। यहां माता रानी की महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना कर व प्रसाद का भोग लगाकर माता से आशीर्वाद लिया। पंडित अमित शौनक ने बताया कि वर्षों से छठ की कढ़ाई करने के बाद रामलीला मैदान में सप्तमी का मेला लगाया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
मां चिटाने वाली के पूजन व दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शनिवार सुबह माता रानी रामलीला मैदान से रथ पर सवार होकर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। उनके मंदिर में विराजमान होने के साथ मेला संपन्न होगा। कार्यक्रम में प्रधान महेश गोयल, गौरव गोयल, अमित शर्मा, अशोक गोयल, वरुण गोयल, महेंद्र मंगला, अमित कुच्छल, अरुण जैन, राजेंद्र कुच्छल, दिल्ली से रविप्रकाश, अजेश गुप्ता, मोहन पंवार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।