Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Library Reopened in Phagwara; MP Dr. Raj Kumar Chabbewal Inaugurates It
{"_id":"69b50d981278e28d5b0cc189","slug":"video-library-reopened-in-phagwara-mp-dr-raj-kumar-chabbewal-inaugurates-it-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में फिर से खोली गई लाईब्रेरी, सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में फिर से खोली गई लाईब्रेरी, सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने किया उद्घाटन
फगवाड़ा की लाईब्रेरी को जनता के लिए फिर से खोल दिया गया है। लोकसभा हलका होशियारपुर के सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने रिबन काट कर आज इसका विधिवत उद्घाटन किया। गौरतलब है कि पिछले साल मई के महीने में प्रमुख लेखकों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम फगवाड़ा की तत्कालीन कमिश्नर डा. अक्षिता गुप्ता और आम आदमी पार्टी फगवाड़ा के तत्कालीन हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान से कमिश्नर नगर निगम के कार्यालय में मिला था और फगवाड़ा शहर में बने लाइब्रेरी-कम-रीडिंग रूम को फिर से चालू करने के लिए एक ज्ञापन दिया था। उस समय तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर डा. अक्षिता गुप्ता और जोगिंदर सिंह मान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि नगर निगम द्वारा लाईब्रेरी को फिर से सक्रिय किया जाएगा। आज लाईब्रेरी का उद्घाटन करते हुए सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की अपनी सरकार है तथा लोगों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाबी विरसा ट्रस्ट के महासचिव गुरमीत सिंह पलाही ने कहा कि लाइब्रेरी-कम-रीडिंग रूम को नगर परिषद फगवाड़ा द्वारा पीईपीएसयू (पेपसू) के समय से चलाया जा रहा था और 1984 में यहां गुरु नानक देव लाइब्रेरी की इमारत बनाई गई थी। इसमें बड़ी संख्या में किताबें, संदर्भ पुस्तकें, अलमारियाँ थीं और यहां लाइब्रेरी रेस्टोरर का पद था। लेकिन धीरे धीरे यहां की किताबों की हालत खराब होती चली गई। रखरखाव के अभाव में लाईब्रेरी बंद हो गई थी जो आज दोबारा चालू हो रही है। गौरतलब है कि इस पुस्तकालय-सह-वाचनालय में लेखक बैठकें, कवि दरबार, साहित्यिक समारोह आयोजित करते थे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरनूर सिंह हरजी मान हलका इंचार्ज फगवाड़ा, मेयर रामपाल उप्पल, सीनियर डिप्टी मेयर तेजपाल बसरा, डिप्टी मेयर विक्की सूद, प्रिं: गुरमीत सिंह पलाही महासचिव पंजाबी विरसा ट्रस्ट, तरनजीत सिंह किनड़ा अध्यक्ष पंजाबी कला व साहित्य केंद्र, गंडम आदि भी शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।