Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : Phagwara police organized a marathon as part of the anti-drug campaign
{"_id":"67975bf47157cf5072044d95","slug":"video-phagwara-police-organized-a-marathon-as-part-of-the-anti-drug-campaign","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फगवाड़ा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत करवाया मैराथन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फगवाड़ा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत करवाया मैराथन का आयोजन
नशा विरोधी अभियान के तहत फगवाड़ा पुलिस द्वारा सोमवार को मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें फगवाड़ा के स्कूलों के लगभग 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने तथा स्थानीय निवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कपूरथला के एसएसपी गोरव तूरा ने हरी झंडी दिखाकर मेराथन की शुरुआत करवाई। इस मौके पर फगवाड़ा की एसपी रूपिंदर कौर भट्टी, आप के पंजाब प्रवक्ता हरनूर सिंह हरजी मान व अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उनके साथ थे। मैराथन में भाग लेने वालों को फ्री टी शर्ट, मेडल व सर्टिफिकेट दिए गए। इसके अलावा उन्हें रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध करवाया गया। फगवाड़ा निवासियों ने भारी संख्या में शामिल होकर नशे के खिलाफ इस अभियान का साथ दिया। मैराथन के समापन पर स्कूल के मैदान में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया तथा कई खेलों का भी आयोजन किया गया। मैराथन के दौरान रास्ते में फगवाड़ा निवासियों, दुकानदारों तथा समाज सेवकों की ओर धावकों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया गया तथा उनका हौंसला बढ़ाया गया। इस दौरान जगह जगह पर उन्हें लोगों द्वारा जूस की बोतलें भी बांटी गईं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।