{"_id":"679669f1c45cf0756d085f39","slug":"video-bhoomi-pujan-for-ram-katha-took-place-in-noida-stadium","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा स्टेडियम में राम कथा के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा स्टेडियम में राम कथा के लिए हुआ भूमि पूजन
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 10:29 PM IST
नोएडा सेक्टर21 ए नोएडा स्टेडियम में एक फरवरी से रामकथा का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर शनिवार को रामलीला मैदान में भूमि पूजन किया गया। इसका आयोजन मंगलमय परिवार न्यास की तरफ से हो रहा है। साथ ही यह राम कथा वृंदावन में चल रही श्रीजी की रसोई की सहायतार्थ होगी। इस दौरान राम कथा का वाचन प्रख्यात मानस मर्मज्ञ पूज्य संत विजय कौशल महाराज करेंगे। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि राम कथा के लिए भव्य पंडाल लगाया जा रहा है। 31 जनवरी को रामलीला मैदान से भव्य कलश यात्रा सुबह 9 बजे से निकाली जाएगी। यह यात्रा गेट नंबर 6 से शुरू होकर सेक्टर 22 होते हुए एडोब चौराहे से होती हुई गेट नंबर 4 से कथा स्थल में प्रवेश करेगी।
इसकी जानकारी देते हुए नेवैद्य शर्मा, परमात्मा शरण बंसल, मीडिया प्रभारी मुकुल बाजपेई और सचिन गुप्ता, धर्मपाल गोयल, एन के अग्रवाल, एस एन गोयल, प्रमोद शर्मा, संजय गोयल, संजय गुप्ता, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल , महेंद्र शाह, विमल अग्रवाल, मुकुल वाजपेयी, राजीव अजमानी, संदीप तायल, अजय पुन्डीर, विनय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।