{"_id":"67960103d8bf5ccd350edf03","slug":"video-farmers-tractor-march-in-karnal-demanding-msp-guarantee-and-other-demands","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में एमएसपी की गारंटी और अन्य मांगों को लेकर किसानों का ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में एमएसपी की गारंटी और अन्य मांगों को लेकर किसानों का ट्रैक्टर मार्च
एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर करनाल में ट्रैक्टर मार्च निकाला। यह मार्च तिरंगा झंडा लहराते हुए श्री रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ लघु सचिवालय तक पहुंचा।
किसान नेताओं का बयान
मार्च के दौरान किसान नेता बहादुर मेहला ने कहा, "हम अपने तिरंगे की शान में आज सड़कों पर उतरे हैं और सरकार से अपने वादों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। एमएसपी की कानूनी गारंटी आज भी किसानों के लिए एक अधूरी आशा बनी हुई है।" उन्होंने यह भी कहा कि किसान तिरंगे का सम्मान करते हैं और इसी भावना के साथ रामलीला ग्राउंड से कमेटी चौक, कुंजपुरा रोड, और सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय तक ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।