{"_id":"67958f2993366af7d604f63a","slug":"woman-delivered-in-ambulance-in-agar-malwa-ambulance-staff-provided-safe-delivery-agar-malwa-news-c-1-1-noi1226-2561673-2025-01-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa News: आगर मालवा में एंबुलेंस में ही हो गई महिला की डिलेवरी, स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa News: आगर मालवा में एंबुलेंस में ही हो गई महिला की डिलेवरी, स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 08:38 AM IST
मध्यप्रदेश के आगर मालवा में शनिवार की रात एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया, जिसका प्रसव एंबुलेंस स्टाफ ने सुरक्षित तरीके से करा दिया। बता दें कि अक्सर हमे सुनने में मिलता है कि एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने के कारण और एंबुलेंस की लापरवाही के कारण दर्द से तड़प रही महिला ने सड़क या अन्य स्थान पर जन्म दे दिया, लेकिन आगर मालवा से एक पॉजिटिव खबर निकलकर सामने आई है। जिसमें एंबुलेंस ही प्रसव पीड़ा से ग्रसित महिला को अस्पताल लाने के लिए समय पर पहुंची और प्रसव पीड़ा से ग्रसित महिला की एंबुलेंस में ही सुरक्षित तरीके से डिलेवरी भी कराई।
शनिवार की शाम आगर मालवा जिले के ग्राम खजुरी चोपड़ा की रहने वाली वर्षा पति गणेश को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस को कॉल किया। प्रसव पीड़ा से ग्रसित महिला को अस्पताल लेने के लिए मौके पर एंबुलेंस पहुंची, लेकिन जिला अस्पताल आगर लाने के दौरान रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी, जिसके बाद एंबुलेंस स्टाफ ईएमटी प्रकाश कुंभकार और पायलट संजय विश्वकर्मा ने महिला की सुरक्षित तरीके से डिलीवरी करवाई और उसे लेकर रात में जिला अस्पताल आगर मालवा पहुंचे, जहां जच्चा बच्चा को एडमिट किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।