बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer shut down due to the plight of Ana Sagar Lake, a historic shutdown called by the Congress party

आनासागर बचाने की मांग को लेकर अजमेर बंद: कांग्रेस को व्यापारियों का मिला समर्थन; बाजारों में दिखा व्यापक असर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 07:39 PM IST
Ajmer shut down due to the plight of Ana Sagar Lake, a historic shutdown called by the Congress party

अजमेर शहर की पहचान मानी जाने वाली ऐतिहासिक आनासागर झील में बढ़ते प्रदूषण, गंदगी और हाल ही में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के विरोध में गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अजमेर बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही दरगाह बाजार, स्टेशन रोड, नला बाजार, मदार गेट, आगरा गेट, केसरगंज और दिल्ली गेट सहित शहर के प्रमुख बाजारों में अधिकांश दुकानें, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारिक संगठनों और विभिन्न व्यापारी एसोसिएशनों के समर्थन से बंद सफल रहा।

बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर कार्यकर्ताओं की टीमें तैनात की थीं। ये टीमें सुबह से बाजारों, प्रमुख चौराहों और व्यावसायिक क्षेत्रों में पहुंचकर व्यापारियों से स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करती रहीं।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि आनासागर झील केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि अजमेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान का प्रमुख केंद्र है। इसके बावजूद प्रशासन और सरकार की अनदेखी के कारण झील लगातार प्रदूषण की चपेट में है। गंदगी, सीवरेज के पानी की निकासी और जल गुणवत्ता में गिरावट से झील का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। हाल ही में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत ने इस समस्या की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।

पढ़ें: अब राजस्थान के बांसवाड़ा में बवाल, कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

क्या आरोप लगाया गया?
उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद झील की सफाई और संरक्षण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने मांग की कि झील की नियमित वैज्ञानिक सफाई, सीवरेज के पानी की रोकथाम, जल गुणवत्ता की सतत निगरानी और स्थायी संरक्षण योजना को तत्काल लागू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अजमेर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार शहर का दौरा कर स्थिति की निगरानी करते रहे। जगह-जगह पुलिस गश्त के कारण बंद के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई और पूरे शहर में शांति बनी रही।

आनासागर झील के संरक्षण की मांग को लेकर हुए इस बंद ने एक बार फिर अजमेर की सबसे बड़ी पर्यावरणीय समस्याओं में से एक को केंद्र में ला दिया है। कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शहर की ऐतिहासिक धरोहर और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अब सभी की निगाहें सरकार और प्रशासन पर हैं कि वे झील की सफाई और संरक्षण को लेकर क्या ठोस कदम उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध , कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

23 Jul 2026

सहपऊ केनरा बैंक में छत के रास्ते घुसे चोर

23 Jul 2026

अलीगढ़ के टीकाराम डिग्री कॉलेज गेट पर जलभराव, गंदे पानी में से आ-जा रहीं छात्राएं

23 Jul 2026

VIDEO : लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने घेरा वीसी आवास, बोले- लाइब्रेरी की हालत खराब, 5 की जगह 7 दिन खुले

23 Jul 2026

VIDEO : उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों ने 800 मीटर की रेस में हिस्सा लिया

23 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO : जहां पर होना है भाजपा मुख्यालय का निर्माण वहां तोड़ा जा रहा सपा विधायक का कॉम्प्लेक्स

23 Jul 2026

VIDEO: वाराणसी में बीएचयू और पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पर पुलिस की निगरानी

23 Jul 2026
विज्ञापन

कर्णप्रयाग नेनीसेण मोटर मार्ग पर फिर आया मलबा

23 Jul 2026

गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 300 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

23 Jul 2026

कानपुर: फूलबाग सत्याग्रह से पहले सपा नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, विधायक और नगर अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

23 Jul 2026

VIDEO: निजामाबाद से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का निधन

23 Jul 2026

करनाल में छात्राओं को पोक्सो अधिनियम की दी जानकारी, कानूनों के सही उपयोग के लिए किया जागरूक

23 Jul 2026

रिमझिम बारिश से जेवर के रबूपुरा में मौसम सुहावना, गर्मी और उमस से मिली राहत

23 Jul 2026

रायबरेली में मंदिर से लौट रहीं तीन बुजुर्ग महिलाओं पर आवारा सांडों ने किया हमला, दो की हालत गंभीर

23 Jul 2026

रायबरेली में अच्छे मैदान और बेहतर सुविधाएं दिलाएंगी पदक, अवसर मिले तो निकलेंगे बेहतरीन खिलाड़ी

23 Jul 2026

रेवाड़ी में गूंजी जंतर-मंतर की आवाज, छात्रों ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन

23 Jul 2026

गाजियाबाद: उमस भरी गर्मी का असर: संयुक्त अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

23 Jul 2026

गुरुग्राम में कांग्रेस का प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ नारेबाजी, पीएम और केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

23 Jul 2026

VIDEO: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बीच में ही रुक गया राष्ट्रगान, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद

23 Jul 2026

Kangra Taxi Union: एटीएस और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में डीसी को ज्ञापन, मैनुअल पासिंग बहाल करने की मांग

23 Jul 2026

मानसून की पहली बारिश में ही बढ़ा बाढ़ का खतरा खेत बने समंदर: सुख औजला

23 Jul 2026

हरसिमरत कौर बादल का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- बच्चों के मुद्दे पर हो राजनीति नहीं ड्रामा

नंगल के गांव बास में तेंदुए की आहट से दहशत का माहौल

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में जगराओं के सफाई सेवकों का फूटा गुस्सा, CM और DSP का पुतला फूंक हाईवे जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

फिरोजपुर में सतलुज दरिया में बैड़ा विसर्जित

पंजाब-हरियाणा एलएडीसी नीति के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन जारी

VIDEO: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर तोड़, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब

23 Jul 2026

VIDEO: लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, लगाए नारे

23 Jul 2026

गुरुग्राम के रेस्तरां संचालक की गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गोली मारकर हत्या

23 Jul 2026

गाजियाबाद में गला काटकर महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

23 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed