Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Husband Commits Suicide After Argument with Wife, Hangs Himself in Room, Police Investigating
{"_id":"67c426f9aa801583b107e28d","slug":"a-fight-broke-out-after-an-argument-with-his-wife-alwar-news-c-1-1-noi1339-2682550-2025-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News : पत्नी के साथ कहासुनी के बाद पति ने की आत्महत्या, कमरे में जाकर फांसी लगाई, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : पत्नी के साथ कहासुनी के बाद पति ने की आत्महत्या, कमरे में जाकर फांसी लगाई, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 03:34 PM IST
जिले के मत्स्य थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक देसूला गांव का रहने वाला था और उसने अपने ही कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक युवक की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि खाना खाने के बाद वह सीधा अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तो उसकी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पत्नी ने जब खिड़की से झांककर देखा, तो तुरंत परिवार वालों को बुलाया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही मत्स्य थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।