एथलेटिक्स जगत में अलवर का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय कोच सबल प्रताप सिंह चौहान आज अपनी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर को खास और यादगार बनाने के लिए उनके हजारों शिष्य एकत्र होकर भव्य विदाई समारोह का आयोजन करेंगे। इंद्रा गांधी स्टेडियम से लेकर नंगली सर्किल और फिर टेल्को सर्किल से ‘अपना घर शालीमार’ स्थित उनके निवास तक रैली निकालकर शिष्य उन्हें सलामी देंगे।
कोच चौहान ने अपने 13 वर्षों के कार्यकाल में हजारों विद्यार्थियों को एथलेटिक्स के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर न केवल उन्हें नेशनल और इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचाया, बल्कि रेलवे, आर्मी, पुलिस और अन्य सरकारी सेवाओं में भी स्थान दिलवाया। उनके शिष्य आज देशभर में राजकीय सेवाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
बानसूर में शराब ठेकेदार की हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश जारी, दिनदहाड़े गोली मारकर की थी हत्या
रेलवे में जेई पद पर कार्यरत रतिराम सैनी ने बताया कि चौहान सर ने हर वर्ग और क्षेत्र के विद्यार्थियों को बिना भेदभाव प्रशिक्षण दिया। उनकी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन से अनेक युवा अपनी मंजिल तक पहुंचे हैं। उनकी विदाई को यादगार बनाने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें उनके हजारों शिष्य, नेशनल-अंतरराष्ट्रीय कोच, पूर्व खिलाड़ी और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस विदाई समारोह के माध्यम से अलवर के खेल प्रेमी और खिलाड़ी समुदाय अपने गुरु को कृतज्ञता और सम्मान अर्पित करेंगे, जिन्होंने एथलेटिक्स को अलवर की पहचान बनाया। सबल प्रताप सिंह ने एथलेटिक्स के क्षेत्र में अलवर को जो पहचान दिलाई वह अपने आप में अभूतपूर्व है। उनकी इसी सेवाओं की बदौलत उनके शिष्य आज उनको सम्मान देने अलवर पहुंचे हैं। उनके शिष्य उनको सम्मान स्वरूप SUV कार भी गिफ्ट कर रहे हैं।