सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Shefali Jariwala dedicated devotee Baba Mahakal, she wrote social media darshan

Ujjain: बाबा महाकाल की अनन्य भक्त थीं शेफाली जरीवाला, सोशल मीडिया पर लिखा था 'दर्शन कर लगा महाकाल कुछ कह रहे'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 30 Jun 2025 07:49 AM IST
Shefali Jariwala dedicated devotee Baba Mahakal, she wrote social media darshan

महज 42 साल की उम्र में दुनिया छोड़ चुकीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला धार्मिक प्रवृत्ति की मानी जाती थीं। वह हर त्योहार बड़े श्रद्धा भाव से मनाती थीं और भगवान में गहरी आस्था रखती थीं। शेफाली ने देशभर के कई मंदिरों के दर्शन किए थे, लेकिन उनके जीवन में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एक यादगार अनुभव बन गए थे।

एक्ट्रेस ने मई 2024 में बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती में भी हिस्सा लिया था, जिसे देखकर वह मंत्रमुग्ध रह गई थीं। मंदिर परिसर में शेफाली ने एक तस्वीर भी क्लिक कराई थी, जिसमें वह मंदिर के पुजारी के साथ नजर आई थीं। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था ‘‘मैं फिर से मंत्रमुग्ध होने और अपने ईश्वर के साथ अपने संबंध को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।’’ इसके साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन भी शेयर किया था जिसमें अपने अनुभवों को विस्तार से बताया था।

महाकाल दर्शन के नौ महीने बाद यानी फरवरी 2025 में शेफाली ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह बाबा महाकाल के दर्शन करते हुए दिखाई दे रही थीं। वीडियो में वह पुजारियों को जल से भरा लौटा देती नजर आई थीं, जो भगवान महाकाल को अर्पित किया गया। शेफाली ने इस पोस्ट के साथ लिखा था। ‘‘जय महाकाल, कुछ यात्राएं केवल किसी जगह की यात्रा नहीं होतीं, बल्कि वो आपके अंदर होने वाले बदलाव की यात्रा होती हैं। उज्जैन महाकाल की मेरी यात्राएं ऐसी ही थीं। ये मेरे जीवन में मील के पत्थर हैं, जो भ्रम से स्पष्टता की ओर और समर्पण से कृतज्ञता की ओर ले जाती हैं।

पढ़ें: मस्तक पर त्रिशूल और गले में मखाने की माला, आज भस्म आरती में कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल

उन्होंने आगे लिखा था कि मई में मैंने खुद को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में पाया, जहां मैं पूरी तरह से खोया हुआ महसूस कर रही थी। मुझे नहीं पता था कि मैं क्या चाहती हूं या मेरा जीवन किस दिशा में जा रहा है। मन में गहरी अनिश्चितता थी और ऐसा लग रहा था कि मैं ऐसा बोझ उठा रही हूं जिसे अब उतार नहीं सकती। तब मैंने वहीं खड़े होकर अपनी आंखें बंद कीं और अपने सारे संदेह, डर और सबकुछ कंट्रोल करने की अपनी जरूरत भगवान को समर्पित कर दी।’

शेफाली ने अपने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था कि बाबा महाकाल के दर्शन के बाद उनके जीवन में अद्भुत सकारात्मक बदलाव आए, और उन्होंने अपने आध्यात्मिक विश्वास को पहले से कहीं ज्यादा गहरा महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या, गणेश वंदना से हुई शुरुआत, भक्तों ने बजाई तालियां

30 Jun 2025

वाराणसी के रथयात्रा मेले में उमड़ा जनसैलाब, भगवान जगन्नाथ के दर्शन को पहुंचे भक्त, लक्खा मेला जारी

30 Jun 2025

खाटू श्याम के भजनों में तल्लीन होकर झूमते दिखे भक्त

29 Jun 2025

इस्कॉन की ओर श्रीश्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई

29 Jun 2025

छठी उत्सव में भगवान जगन्नाथ को लगाया कढ़ी-चावल का भोग, भक्तों ने चखा भगवान का प्रसाद

29 Jun 2025
विज्ञापन

Khandwa News: अतिक्रमण रोकने गए वन अमले पर गोफन और पत्थरों से हमला, छिपकर बचाई जान, केस दर्ज

29 Jun 2025

अलीगढ़ में अज्ञात कीड़े के काटने से महिला की मौत, 18 दिन में 20 लोग बीमार

29 Jun 2025
विज्ञापन

Mandsaur: पूर्व भाजपा विधायक पाटीदार ने टोल मैनेजर को पीटा, टोलकर्मियों पर बहू से बदसलूकी करने का आरोप

29 Jun 2025

अंबाला: रेलवे अंडर पास से गुजरते समय पानी में फंसी कार, चालक ने छत पर चढ़कर मांगी मदद

29 Jun 2025

Alwar News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव ने खोली नगर निगम की पोल

29 Jun 2025

दानवीर भामाशाह ने सर्वस्व न्योछावर कर राष्ट्रहित में दिया योगदान

29 Jun 2025

Shahdol: कोमा में गया, किडनी भी छोड़ रही थी साथ, जहर कम करने लगे 20 इंजेक्शन; डॉक्टरों ने बचाई बच्चे की जान

29 Jun 2025

पानीपत: उषा हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ आरोपी

29 Jun 2025

जौनपुर में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ बुजुर्ग, बेहोशी की हालत में मिला, इलाज जारी

29 Jun 2025

Jalore News: जालौर में बारिश से खारी नदी उफान पर, पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ीं, पुल निर्माण की उठी मांग

29 Jun 2025

तेज बारिश से हाथरस के सादाबाद में हर जगह नजर आया पानी ही पानी, आप भी देखिए

29 Jun 2025

गाजीपुर में बारिश में पानी पानी हुई सड़क, खुली दावों की पोल, मलबे के चलते राह चलना हुआ मुश्किल

29 Jun 2025

VIDEO: Bahraich: दहशत फैलाने के इरादे से शख्स ने रिहायशी इलाके में किया फायर

29 Jun 2025

गोरखपुर में राष्ट्रपति के आगमन से पहले एयरपोर्ट में बम की सूचना, मचा हड़कंप

29 Jun 2025

बुलंदशहर में कनिष्ठ सहायक-कनिष्ठ लिपिक की लिखित परीक्षा में 55.8 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल

29 Jun 2025

चंडीगढ़: शिक्षा मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

29 Jun 2025

पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो भड़के भीम आर्मी के कार्यकर्ता, पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी और बवाल

29 Jun 2025

राजशाही के जमाने से मनाया जाता है यह मेला...देखिए कैसे मछलियां पकड़ने को नदी में उमड़ा हुजूम

29 Jun 2025

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा, जमकर तोड़फोड़ और बवाल, देखें वीडियो

29 Jun 2025

जींद: सविता बनी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्यध्यक्ष, निजी होटल में हुआ सम्मेलन

29 Jun 2025

ग्रीनपार्क पहुंचे MLC अरुण पाठक महिला पुलिस अधिकारी पर भड़के, कहा- आइंदा से गलत तरह से बात मत करना

29 Jun 2025

सोनभद्र में पुलिस का गुडवर्क, एक्सयूवी कार में रखा 152 किलो गांजा पकड़ा गया, तस्कर हुए फरार, तलाश जारी

29 Jun 2025

क्षत्रिय सभा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

29 Jun 2025

कर्बला में हुए जुल्म की दास्तान सुनकर छलके अजादारों के आंसू, चला मजलिस-मातम का दौर

29 Jun 2025

मुरादाबाद पुलिस लाइन में बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित, मेरठ व पीएसी की झोली में जीत

29 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed