सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Forest officials who went to stop encroachment were attacked with slingshots and stones

Khandwa News: अतिक्रमण रोकने गए वन अमले पर गोफन और पत्थरों से हमला, छिपकर बचाई जान, केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 11:11 PM IST
Forest officials who went to stop encroachment were attacked with slingshots and stones
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बीते दो दिनों से लगातार वन अतिक्रमणकारियों द्वारा वन विभाग की टीम पर हमला किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इन हमलों में वन विभाग के कुछ कर्मचारी घायल हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपलोद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही जिला कलेक्टर और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

खंडवा डीएफओ राकेश डामोर के अनुसार, यह घटना वन परिक्षेत्र गुड़ी के कक्ष क्रमांक 741, बीट टाकलखेड़ा की है। शनिवार को डेहरिया समुदाय के 8-10 लोग आरक्षित वन भूमि में अवैध रूप से हाथ से बोवनी कर रहे थे। जब वन अमले ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने एकजुट होकर पत्थर और गोफन से हमला कर दिया, जिससे शासकीय कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें अतिक्रमणकारी साफ तौर पर वन अमले पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शिलांग पुलिस पहुंची रतलाम, सिलोम जेम्स की ससुराल से एक बैग किया जब्त, गहने हो सकते हैं

गुड़ी रेंजर नरेंद्र पटेल ने बताया कि वन क्षेत्र में डेहरिया समुदाय के कुछ लोग—जिनमें भारत उर्फ भायटा पिता नरसिंग बारेला, सुभाष उर्फ सुबला पिता रूपसिंग बारेला, खना पिता नानसिंग बारेला और अन्य 8–10 लोग शामिल थे, बिना अनुमति बोवनी कर रहे थे। जब इन्हें रोका गया तो इन सभी ने एकजुट होकर वन टीम पर हमला कर दिया। हमले में वन चौकीदार राज पिता जगदीश गवली के दाहिने हाथ की कोहनी पर गोफन से पत्थर लगा, जिससे वह घायल हो गए और खून बहने लगा। वनकर्मियों ने पेड़ों की आड़ लेकर किसी तरह खुद को बचाया और जान बचाकर जंगल से बाहर निकले। इसके बाद पीपलोद थाने में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया।

ये भी पढ़ें: कोमा में गया, किडनी भी छोड़ रही थी साथ, जहर कम करने लगे 20 इंजेक्शन; डॉक्टरों ने बचाई बच्चे की जान

पुलिस ने केस किया दर्ज
हमले की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता, डीएफओ राकेश डामोर सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और संबंधित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पिपलोद पुलिस ने भारत उर्फ भायटा, सुभाष उर्फ सुबला, खना बारेला सहित अन्य 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।  ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चरखी दादरी: खेत में मिला बच्ची का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

29 Jun 2025

रोहतक: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की भाभी को दी श्रद्धांजलि

29 Jun 2025

भिवानी में दोपहर बाद हुई झमाझम बरसात, लोगों को मिली गर्मी से राहत

29 Jun 2025

रोहतक: थैलीसीमिया की जांच व इलाज के लिए सीएम के सामने रखूंगा बात : मंत्री रणबीर गंगवा

29 Jun 2025

Una: दियाडा में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे लोग

29 Jun 2025
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

29 Jun 2025

बिस्कोहर आरोग्य मेले में सुबह पौने बारह बजे तक 41 मरीजों की हुई जांच

29 Jun 2025
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष ने नागरिकों संग सुनी मन की बात, बोले- मिली अद्भुत ऊर्जा

29 Jun 2025

एम्स प्रबंधन ने परखा राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों को, सोमवार को आएंगी द्रौपदी मुर्मू

29 Jun 2025

चरखी दादरी: जीआरपी पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ

29 Jun 2025

फतेहाबाद: कार ड्राइवर ने खड़ी बस में मारी टक्कर, बोलेरो चालक हुआ घायल

29 Jun 2025

रोहतक: जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने 23 करोड़ के डिस्पोजल का किया उद्घाटन

29 Jun 2025

Hamirpur: कांगड़ा में दहाड़ेगी गुजरात की शेरनी, शेर धीरा को मिलेगी मादा साथी

महेंद्रगढ़: आरडब्ल्यूए के नवनियुक्त सदस्यों को विधायक ने दिलवाई शपथ

हिसार: राज्य स्तरीय अंतर जिला रग्बी प्रतियोगिता में हिसार की टीम रही रनरअप

29 Jun 2025

सोनीपत: शराब के ठेके पर बदमाशों ने की फायरिंग, सेल्समैन से की लूट

29 Jun 2025

Hamirpur: लाहलड़ी निवासी प्रगतिशील किसान परविंद्र कुमार ने गत वर्ष 150 पौधों की उगाई थी पौध

बनबसा बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ने पर शारदा का जलस्तर बढ़ा

29 Jun 2025

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर यश ठाकुर, चांदी द्वार से की पूजा-अर्चना

29 Jun 2025

बागपत: मां पद्मावती की जय जयकार कर झूमे भक्त

29 Jun 2025

VIDEO: लखनऊ में छाए बादल, कई इलाकों में हुई बारिश

29 Jun 2025

VIDEO: लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

29 Jun 2025

Meerut: मुशायरे का आयोजन किया

29 Jun 2025

बागपत: ढिकोली के जंगल में 10 नलकूपों से एक लाख के विद्युत उपकरण चोरी

29 Jun 2025

बागपत: मेधावियों को सम्मानित किया

29 Jun 2025

बागपत: यमुना में डूबने से किशोरी की मौत

29 Jun 2025

Mandi: सौंदर्य प्रतियोगिता में पारंपरिक परिधानों में रैंप में उतरी आईटीआई की प्रशिक्षु छात्राएं

29 Jun 2025

VIDEO: अभिनेत्री ईशा देओल पूर्व पति के साथ पहुंचीं परमार्थ निकेतन, की गंगा आरती

29 Jun 2025

मुजफ्फरनगर: भोपा में बारिश से गिरी मकान की छत

29 Jun 2025

बागपत में झमाझम बारिश से बदला मौसम

29 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed