चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उपमंडल अंब के अंतर्गत गांव दियाडा में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब एक अनियंत्रित केंटर (HR-68 C-0435) सड़क किनारे बनी एक दुकान में घुस गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंटर चंडीगढ़ से कांगड़ा की ओर जा रहा था कि अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी लग गई, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। दुकान के पीछे ही दुकान मालिक का घर भी है। दुकान मालिक ने बताया कि हादसे के समय वे परिवार सहित कमरे में बैठे थे, तभी एक जोरदार धमाके की आवाज आई। सभी घबरा कर बाहर आए तो देखा कि ट्रक दुकान से टकरा चुका है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ट्रक चालक को वाहन से बाहर निकाला। चालक की पहचान नरेश कुमार, निवासी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वह घटना के बाद काफी घबराया हुआ था। हादसे में दुकान को ओर ट्रक को नुकसान हुआ है, लेकिन दोनों पक्षों में आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।