{"_id":"6860cf53715e2b354b0a026f","slug":"video-first-rain-of-ashadh-month-brought-relief-in-panipat-paddy-plantation-picked-up-pace-2025-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में आषाढ़ मास की पहली बारिश ने दी राहत, धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में आषाढ़ मास की पहली बारिश ने दी राहत, धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
रविवार सुबह आषाढ़ मास के आगमन के साथ ही पानीपत और इसके पांचों खंडों में मौसम ने करवट ली और हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने न केवल गर्मी से राहत दी, बल्कि किसानों के लिए भी खुशखबरी लाई, क्योंकि धान रोपाई का कार्य फिर से गति पकड़ने लगा है।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि अगले तीन दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि यह बारिश फसलों, खासकर धान की रोपाई के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।
पालड़ी गांव के किसान राजेश और कृष्ण ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौसम साफ होने के कारण धान रोपाई का कार्य रुका हुआ था। बारिश शुरू होने के बाद अब खेतों में फिर से चहल-पहल बढ़ गई है और धान रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। किसानों का कहना है कि यह बारिश उनकी फसलों के लिए वरदान साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।