{"_id":"686122d14ec214d50d01661d","slug":"video-sharda-water-level-increased-due-to-release-of-excess-water-from-banbasa-barrage-2025-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बनबसा बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ने पर शारदा का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ने पर शारदा का जलस्तर बढ़ा
बनबसा बैराज से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा अतिरिक्त पानी छोड़ने के कारण पलिया कलां में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। उस जगह से रिसाव शुरू हो गया, जिस जगह पर नदी ने पिछली बार रेल लाइन काटी थी। इसके बाद भी प्रभावित गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने पलिया भीरा मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने किसी तरह से लोगों को समझाकर रेलवे के अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया, जो किसानों ने मान लिया और करीब एक घंटे बाद जाम खुला। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार आरती यादव, सीओ, थानाध्यक्ष, रेलवे अधिकारियों संग किसानों की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ है कि रेलवे पत्थर, बोरियां, जाल आदि उपलब्ध कराएगा। वहीं, किसान रेलवे विभाग का सहयोग करते हुए कारसेवा के जरिए रेलवे लाइन को फिर से बचाने का काम करेंगे और काम शुरू भी हो गया है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान कारसेवा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।