{"_id":"6861254f13f78d69d3089cb8","slug":"video-hamirpur-gujarat-lioness-will-roar-in-kangra-lion-dhira-will-get-a-female-partner-2025-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कांगड़ा में दहाड़ेगी गुजरात की शेरनी, शेर धीरा को मिलेगी मादा साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कांगड़ा में दहाड़ेगी गुजरात की शेरनी, शेर धीरा को मिलेगी मादा साथी
हिमाचल के गोपालपुर चिड़ियाघर में अब गुजरात की शेरनी का दहाड़ भी सुनाई देगी। चिडिय़ाघर में चार वर्षीय नर शेर धीरा को अब मादा साथी मिलेगी। चिड़ियाघर में पर्यटकों को एक साथ शेर और शेरनी का जोड़ा देखने को मिलेगा। एनिमल एक्सचेज कार्यक्रम के तहत वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर की ओर से गुजरात राज्य के सक्करबाग चिड़ियाघर जूनागढ़ से शेरनी को लाया जाएगा। शेरनी को लाने के लिए प्रदेश के वन्य जीव प्राणी विभाग की ओर से गुजरात सरकार को प्रपोजल भेजी गई है। गुजरात के वन्य जीव प्राणी विभाग स्तर पर औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई है और अब मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने का इंतजार है। शेर के अलावा अन्य वन्य जीवों के एक्सचेंज के लिए विभाग स्तर पर निर्णय होता है लेकिन शेर के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी अनिवार्य होती है। ऐसे में मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद शेरनी का लाने का कार्य शुरू होगा। चिड़ियाघर में प्रजनन और शेरों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से शेरनी को लाया जा रहा है। गुजरात से शेरनी को लाने के बाद कुछ समय तक उसे अलग बाड़े में रखा जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य जांच से लेकर संक्रमण संबंधी परीक्षण होगा। परीक्षण के उपरांत नर और मादा दोनों को एक बाड़े रखा जाएगा। इससे पूर्व गोपालपुर चिडिय़ाघर में वर्ष २०२० में शेर शेरनी का जोड़ा लाया गया था। शेरनी ने दिसंबर 2020 में दो नश शावकों को जन्म दिया था। शावकों का नाम हीरा और धीरा रखा गया। इसके डेढ़ वर्ष बाद शेर शेरनी के जोड़े को शावक हीरा के साथ अन्य चिड़ियाघर भेजा गया जबकि शावक धीरा की देखभाल गोपालपुर चिडिय़ाघर में ही की जा रही है। अब पर्यटकों को चिड़ियाघर में जहां शेर शेरनी को जोड़ा देखने को मिलेगा वहीं धीरा को साथी मिलेगी। वहीं, वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ रेजिनॉल्ड रायस्टन ए ने बताया कि गोपालपुर चिड़ियाघर में पर्यटकों को एक साथ शेर और शेरनी का जोड़ा देखने को मिलेगा। एनिमल एक्सचेज कार्यक्रम के तहत वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर की ओर से गुजरात राज्य के सक्करबाग चिड़ियाघर जूनागढ़ से मादा शेरनी को लाया जाएगा। रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी है। मंजूरी मिलने के बाद शेरनी का लाने का कार्य शुरू होगा। एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत गोपालपुर चिड़ियाघर से एक मादा ईमू को रेणुकाजी चिड़ियाघर, दो नर व मादा सांभर और नर और मादा घोरल को हैदराबाद तेलंगाना में स्थित नेहरू जूलाजिकल पार्क, दो मादा तेदुएं भंटिया पंजाब राज्य, दो नर मादा सांभर पीपली चिड़ियाघर हरियाणा भेजे गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।