शहर कोतवाली थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गया था और तब से फरार था। इसके दो साथी पहले ही पकड़े जा चुके थे, लेकिन यह पुलिस की नजरों से बचता फिर रहा था।
कोतवाली थाने के एएसआई विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अलालपुर निवासीआरोपी फखरुद्दीन और शंकुल पहले ही गौ तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। उनकी पिकअप भी बरामद कर ली गई थी, जिसमें ये लोग गायों को भरकर हरियाणा ले जाते थे। फरार आरोपी इकबाल उर्फ तुर्रा, जो रूपवास का निवासी है, अब पुलिस की गिरफ्त में है।
ये आरोपी शहर में जहां भी खाली जगह पर गायें बैठी दिखती थीं, उन्हें पिकअप में भर लेते और हरियाणा की ओर रवाना हो जाते। उनकी चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई बार बैठी हुई गायों को भी ले जा चुके हैं।
दो साल पहले इन तीनों ने कुछ गायों को उठाया था, जिस पर मामला दर्ज किया गया था। उस समय फखरुद्दीन और शंकुल को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इकबाल उर्फ तुर्रा फरार हो गया था अब पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया है।
पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि अब तक इन्होंने कितनी गायों की तस्करी की है और वे कहां ले जाई गईं। अधिकतर गायें हरियाणा के स्लॉटर हाउस में ले जाई जाती थीं, जो मेवात की सीमा से सटे हुए हैं।