Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Police caught several young men and women involved in immoral activities in a cafe
{"_id":"685d0be1ee83f75d0d066546","slug":"police-raided-a-cafe-in-scheme-2-and-arrested-a-dozen-young-men-and-women-alwar-news-c-1-1-noi1339-3101751-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: कैफे में अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़, पुलिस ने युवक-युवतियां पकड़े, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: कैफे में अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़, पुलिस ने युवक-युवतियां पकड़े, आठ गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 04:39 PM IST
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। स्कीम दो स्थित हबीबी कैफे पर छापा मारकर युवक-युतियों को पकड़ा है। इनमें से आठ युवकों को गिरफ्तार कर किया है। युवतियों को पूछताछ और चेतावनी देकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कई कैफे और होटलों में नाबालिग और बालिग छात्र-छात्राओं द्वारा अनैतिक गतिविधियां की जा रही थीं, जिसकी शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने हबीबी कैफे पर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां मिली युवतियां मुंह छिपकर बाहर निकलती दिखीं।
मुखबिर की सूचना पर बुधवार को कोतवाली थाने के एएसआई मोरमुकुट के नेतृत्व में पुलिस टीम हबीबी कैफे पर पहुंचे और वहां दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दर्जनभर युवक और युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिनमें कई नाबालिग भी शामिल हैं। इन सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवकों को थाने लाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। कैफे संचालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे कई कैफे हैं, जहां इस तरह की गतिविधियां गुपचुप तरीके से की जाती हैं। अब पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है और अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।