Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
31 runners from 9 countries participated in International Tiger Marathon in Alwar 18 thousand people ran
{"_id":"69888040153e15ea860700fd","slug":"tiger-marathon-held-in-alwar-alwar-news-c-1-1-noi1339-3928747-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar: अंतरराष्ट्रीय टाइगर मैराथन में 9 देश के 31 धावक शामिल, 18 हजार लोगों ने लगाई दौड़, CM ने दिखाई झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: अंतरराष्ट्रीय टाइगर मैराथन में 9 देश के 31 धावक शामिल, 18 हजार लोगों ने लगाई दौड़, CM ने दिखाई झंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 06:19 PM IST
Link Copied
राजस्थान के अलवर में रविवार को अलवर टाइगर मैराथन का भव्य आयोजन हुआ। इस दौड़ में देश-विदेश से कुल 18,500 धावकों ने हिस्सा लिया। पिछले वर्ष की तुलना में धावकों की संख्या में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस कार्यक्रम में 9 देशों के 31 अंतरराष्ट्रीय एथलीट और देशभर से ख्यातिप्राप्त धावक शामिल हुए। इसके अलावा करीब 500 दिव्यांगजन पैरा मैराथन में भाग लिए। मैराथन सुबह 5:30 बजे से शुरू हुई, जबकि लोगों का आगमन सुबह 3 बजे से शुरू हो गया।
मुख्यमंत्री ने दिखाया फ्लैग
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, फिल्म स्टार रणदीप हुड्डा, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश सरकार में वन मंत्री संजय शर्मा ने दौड़ का फ्लैग दिखाकर उद्घाटन किया। इस दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों में उत्साह देखते ही बन रहा था।
8 ग्रुप और 4 कैटेगरी में आयोजित की गई थी दौड़
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच सुनीता गोदारा ने बताया कि दौड़ 8 ग्रुप और 4 कैटेगरी में आयोजित की गई थी। इसमें नेशनल और इंटरनेशनल दोनों कैटेगरी शामिल थीं। 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ के साथ-साथ 2 किलोमीटर की दौड़ पैरा खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई।
केन्या के धावक ने59 मिनट में पूरी की दौड़
मैदान में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और अन्य पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों ने भी हिस्सा लिया। केन्या के सबसे तेज धावक ने 21 किलोमीटर की दौड़ केवल 59 मिनट में पूरी की। मैराथन में विजेताओं को 7,500 डॉलर और भारतीय मुद्रा में लगभग 6,78,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।