{"_id":"69882fb3892fc48eba007ca6","slug":"video-union-minister-of-state-ravneet-bittu-at-the-bjp-office-in-amritsar-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर भाजपा कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, बजट को बताया “विकसित भारत” की दिशा में मजबूत कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर भाजपा कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, बजट को बताया “विकसित भारत” की दिशा में मजबूत कदम
केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू अमृतसर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने 1 फरवरी 2026 को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना पर आधारित है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नए अवसर सृजित करता है। वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और यह बजट उसी भरोसे को और सुदृढ़ करता है।
रवनीत बिट्टू ने कहा कि पंजाब के लिए रेलवे बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासनकाल (2009–2014) में जहां पंजाब के लिए रेलवे बजट मात्र 225 करोड़ रुपये था, वहीं वर्ष 2026–27 में यह बढ़कर 5,677 करोड़ रुपये हो गया है। फिरोजपुर–तरनतारन रेल ट्रैक, हरिके पुल सहित कई परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।
किसानों के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि एमएसपी पर कोई खतरा नहीं है और पंजाब के किसानों की फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। रवनीत बिट्टू ने एमएसएमई सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक को लेकर बजट में किए गए प्रावधानों को भी ऐतिहासिक बताया और कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।