अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर 9 जनवरी 2026 को सराफा कारोबारी के साथ हुई लूट और जानलेवा हमले के मामले में एक महीने बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित सराफा कारोबारी मुख्तियार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।
मुख्तियार सिंह ने बताया कि विक्की कंडा और अमरजीत सिंह जोड़ा ने साजिश के तहत 11–12 लोगों से उन पर हमला करवाया। हमलावरों ने उन्हें मोटरसाइकिल से गिराकर लोहे की रॉड और कड़ियों से बेरहमी से पीटा और करीब 450 ग्राम सोना, 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन व दस्तावेज लूट लिए। पीड़ित ने कहा कि कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि मामला दर्ज है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आरोपी फिलहाल फरार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।