सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Youth Parliament Assembly, Leader of Opposition said that youth fortunate to be participating in it.

Alwar: विधानसभा में युवा संसद का आयोजन, जूली बोले- युवा शक्ति देश की ताकत, दुनिया में बड़ी-बड़ी कंपनियां चला रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 04:25 PM IST
Youth Parliament Assembly, Leader of Opposition said that youth fortunate to be participating in it.
राजस्थान विधानसभा में आयोजित 'युवा संसद' के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने युवाओं को देश की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि  दुनिया की बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियों को भारतीय युवा चला रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। देश के युवाओं को सशक्त बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश के विकास की मजबूत नींव रखी और कंप्यूटर व सूचना क्रांति को बढ़ावा दिया। इसी कारण हमारे देश के युवाओं की प्रतिभा पूरी दुनिया में सराही जा रही है।

जूली ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की स्थापना 1972 में हुई, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न प्रांतों के युवाओं को वैचारिक आदान-प्रदान का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कई स्थानों पर होते रहते हैं, लेकिन विधानसभा में आने का अनुभव अलग ही होता है। इस सदन में पहुंचने के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और कई राजनीतिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान

राजनीति में युवाओं की भागीदारी आवश्यक
जूली ने कहा कि आज भी माता-पिता अपने बच्चों को राजनीति से दूर रखना पसंद करते हैं, लेकिन यदि युवा राजनीति में भाग नहीं लेंगे, तो राजनीति में नए विचार कैसे आएंगे? उन्होंने कहा कि जब भंवर जितेंद्र सिंह केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों के मंत्री थे, तब भारत से चीन एक युवा प्रतिनिधिमंडल भेजा गया था। उस यात्रा में मुझे भी उनके साथ जाने का अवसर मिला। इस दौरान मैंने देखा कि भारत और चीन के युवाओं की सोच में क्या अंतर है।

युवाओं को सही दिशा देना आवश्यक
जूली ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा युवा आबादी भारत में है और जरूरत है कि उन्हें सही दिशा दी जाए। उन्होंने कहा कि हर बच्चे का अलग आईक्यू स्तर और रुचि होती है। यदि उसे उसकी प्रतिभा के अनुसार अवसर मिले, तो वह बहुत कुछ कर सकता है। लेकिन अभिभावक अक्सर अपने विचारों को उन पर थोप देते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि सभी युवा सरकारी नौकरी करें। अभिभावक चाहते हैं कि उनका बच्चा डॉक्टर, आईएएस या इंजीनियर बने, लेकिन दूसरे क्षेत्रों में भी अपार संभावनाएं हैं। बच्चों से बढ़ती अपेक्षाएं उनके मानसिक दबाव का कारण बनती हैं।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है

युवाओं में बढ़ती निराशा और आत्महत्या के बढ़ते मामले
जूली ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं और वे एक परमाणु मिसाइल की तरह हैं। यदि उन्हें सही दिशा मिले, तो देश आगे बढ़ेगा, लेकिन यदि वे भटक गए, तो देश को नुकसान भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि दर्द तब होता है, जब युवा अपने सपनों का गला घोंटकर आत्महत्या कर लेते हैं। हाल ही में विधानसभा में कोचिंग संस्थानों और युवाओं के अवसाद पर बहस हुई, जिसमें यह चिंतन किया गया कि युवाओं में बढ़ती निराशा और नशे की प्रवृत्ति आत्महत्याओं का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को सामूहिक रूप से हल करने की जरूरत है, ताकि युवाओं को आत्महत्या के विचार से बचाया जा सके और उन्हें नई ताकत मिल सके।

राजनीतिक विचारधाराओं का सही मूल्यांकन जरूरी
जूली ने कहा कि देश में कई विचारधाराएं पनप रही हैं। राजनीतिक दल अपनी-अपनी बात रखते हैं- कांग्रेस अपनी विचारधारा प्रस्तुत करेगी, भाजपा अपनी और अन्य दल अपनी बातें कहेंगे। लेकिन, युवाओं को हर विचार का गहराई से अध्ययन करना चाहिए और फैसले लेने से पहले उसका विश्लेषण करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: दरगाह शरीफ में भव्य रोजा इफ्तार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धर्मगुरुओं ने दिया एकता और शांति का संदेश

युवाओं को बढ़ाना चाहिए चिंतन और अध्ययन
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद मिलने पर लोग सोचते हैं कि यह कोई बुजुर्ग व्यक्ति होगा, लेकिन मुझे यह अवसर मिला और मैं हमेशा युवाओं की बात करता हूं। उन्होंने युवाओं से अपनी सोच, चिंतन और अध्ययन को बढ़ाने का आह्वान किया। जूली ने कहा कि युवा अपने विचारों को मजबूत करें, देश और प्रदेश के विकास में योगदान दें और भारत को और अधिक सशक्त बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : गाजियाबाद के अल्फा क्रिकेट मैदान मैच, टूर्नामेंट में टीएनएम टीम के बल्लेबाज अविजीत त्यागी ने दिखाया दम

27 Mar 2025

VIDEO : गाजियाबाद में सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

27 Mar 2025

VIDEO : शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या कर पिता ने दी जान, इलाके में फैली सनसनी

27 Mar 2025

VIDEO : सरिया से भरा ट्रक कार और बाइक को कुचलता हुआ घर की दीवार से टकराया

27 Mar 2025

VIDEO : चंडीगढ़ में लग्जरी गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत, परिवार ने इंसाफ के लिए किया पैदल मार्च

27 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कर रहे लॉ, गाजीपुर में बोले रवींद्र जायसवाल

27 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ के पिसावा-जट्टारी में दमुंआका के हिस्ट्रीशीटर की हत्या में शामिल शूटर पुलिस मुठभेड़ में दबोचा

27 Mar 2025
विज्ञापन

Sambhal News Update: आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, क्या लिया गया निर्णय?

27 Mar 2025

VIDEO : हरगोविंद कुशवाहा ने बताया किसके उपन्यास में है बुंदेलखंड का द्वापर से लेकर आज तक का इतिहास

27 Mar 2025

Meerut Case: आरोपी साहिल की नानी जेल में उससे मिलने पहुंची, कही चौंकाने वाली बात

27 Mar 2025

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा को पुलिस ने जारी किया दूसरा नोटिस

27 Mar 2025

VIDEO : हापुड़ में पालिका चेयरमैन ने फूंका रामजीलाल सुमन का पुतला

27 Mar 2025

VIDEO : बुलंदशहर में पांच अनधिकृत कॉलोनी पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

27 Mar 2025

VIDEO : राणा सांगा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर राज्यसभा सदस्य का पुतला फूंककर जताया आक्रोश

26 Mar 2025

VIDEO : रेल गंगापुल पर सात दिन में 343 चेनल स्लीपर बदले गए, 250 कर्मचारियों की टीम कर रही काम

26 Mar 2025

VIDEO : परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने दी गणित और कला की परीक्षा

26 Mar 2025

Alwar News: स्कूटी सवार युवकों ने महिला को टक्कर मारकर गिराया, सोने की चेन और एक लाख रुपए लूटकर भागे

26 Mar 2025

VIDEO : वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा निकालकर लगाए सालासर बालाजी के जयकारे

26 Mar 2025

VIDEO : केडीए परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन

26 Mar 2025

VIDEO : भागीरथी-जाह्नवी पीएम योजना के आवंटियों ने केडीए में किया प्रदर्शन

26 Mar 2025

VIDEO : गुरु से कर ले मेल, जरा धीरे धीरे जरा हौले हौले...

26 Mar 2025

VIDEO : हरिद्वार में रिजल्ट को लेकर बीएएमएस छात्राओं ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक का आवास घेरा

26 Mar 2025

VIDEO : मुख्यमंत्री के रूट को कराया गया साफ...नगर निगम ने हटवाए सड़क किनारे अतिक्रमण

26 Mar 2025

VIDEO : मुख्यमंत्री के रूट को कराया गया साफ...नगर निगम ने हटवाए अतिक्रमण

26 Mar 2025

VIDEO : बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पर पथराव...चालक से की मारपीट, पुलिस से शिकायत

26 Mar 2025

VIDEO : छात्रों ने जानी थाने की कार्यप्रणाली, मुरादाबाद पुलिस कर्मियों ने दी जानकारी

26 Mar 2025

VIDEO : शाहबेरी गांव तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य को लेकर रूट डायवर्जन

26 Mar 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में दिल्ली की चार सदस्यी टीम ने मृतका के घर के अलावा 50 घरों की जांच की

26 Mar 2025

VIDEO : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गार्ड को मौत, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात

26 Mar 2025

VIDEO : हाथरस थाना सदर कोतवाली पुलिस व एंटी थेप्ट टीम ने वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार

26 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed