सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   CBI nabs mastermind of multi-crore fraud in Banswara

Banswara News: बांसवाड़ा में करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,कई राज्यों में ठगी के मामले दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 08:13 PM IST
CBI nabs mastermind of multi-crore fraud in Banswara
नई दिल्ली से आई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने शुक्रवार को बांसवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में वांछित मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देश के विभिन्न राज्यों में ठगी के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों की परतें खुलने की उम्मीद है।

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर से गिरफ्तारी

CBI को ठगी के मामलों में वांछित आरोपी के बांसवाड़ा में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर रोशनलाल और धनसिंह के नेतृत्व में दो अधिकारियों की टीम बांसवाड़ा पहुंची। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई की जानकारी देने के बाद टीम ने जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर की धर्मशाला में दबिश दी। यहां धर्मशाला के कमरा नंबर 54 से आरोपी संजीव दीक्षित को गिरफ्तार किया गया।

2016 से था फरार, बैंक फ्रॉड के मामले

CBI अधिकारियों के अनुसार संजीव दीक्षित वर्ष 2016 से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ वर्ष 2013 और 2014 में बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले दर्ज हुए थे। पहले आरोपी के गुजरात के बड़ोदरा में होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में मुखबिर से जानकारी मिली कि वह पिछले तीन-चार दिनों से राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में छिपा हुआ है।

ये भी पढ़ें: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का रहस्य गहराया: इंजेक्शन लगाने वाले से हुई पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी

मुखबिर की सटीक सूचना पर CBI टीम गुरुवार रात करीब नौ बजे बांसवाड़ा पहुंची। आरोपी त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर की धर्मशाला में ठहरा हुआ था। CBI अधिकारी भी पास के कमरे नंबर 53 में रुके और उस पर नजर बनाए रखी। शुक्रवार सुबह जैसे ही आरोपी मंदिर जाने के लिए बाहर निकला, टीम ने उसे धर दबोचा।

फर्जी आईडी, मोबाइल और लैपटॉप बरामद

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग नामों की फर्जी आईडी, तीन-चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया, जिन्हें CBI टीम ने जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी पहचान के जरिए अलग-अलग स्थानों पर रहकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता रहा। बताया गया कि करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड संजीव दीक्षित उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का मूल निवासी है। उस पर ठगी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। CBI ने उसे चार करोड़ रुपये की ठगी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

कई नामों से बदलता रहा पहचान

जांच में सामने आया है कि आरोपी संजीव दीक्षित अलग-अलग समय पर पंकज भारद्वाज और संजय शर्मा जैसे नामों से भी रह रहा था, जिससे वह लंबे समय तक कानून की पकड़ से बाहर रहा। उसके खिलाफ नई दिल्ली में 7, हरियाणा में 4 और राजस्थान में भी ठगी के मामले दर्ज हैं। CBI अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पत्नी अर्चना को भी हाल ही में ठगी से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल CBI आरोपी से पूछताछ कर रही है और ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Una: यूजीसी नियमों को निरस्त करने की उठाई मांग, 2 फरवरी को आक्रोश रैली

30 Jan 2026

बिलासपुर: डोल गांव में गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर निकाली भव्य शोभायात्रा

30 Jan 2026

गुरुग्राम में आवारा कुत्तों का आतंक, डिलीवरी बॉय और महिला पर किया हमला

30 Jan 2026

सूरजकुंड मेले में आवारा कुत्तों का जमावड़ा, निगम कर्मचारियों ने छोटे पिल्ले कान पकड़कर उठाए

30 Jan 2026

Jhabua News: चरित्र शंका ने उजाड़ा रिश्ता, पत्नी ने पगड़ी से ही घोंट दिया पति का गला, गिरफ्तार

30 Jan 2026
विज्ञापन

Darbhanga: मिथिला में कथावाचक श्रवण दास के खिलाफ पोक्सो एक्ट हुआ केस दर्ज, जानें पूरा मामला।

30 Jan 2026

Amritsar: सीमा पार तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, 43 किलो हेरोइन बरामद!

30 Jan 2026
विज्ञापन

'पुलिस आपके द्वार' कार्यक्रम...अगस्त्यमुनि पुलिस ने छात्राओं से किया संवाद

30 Jan 2026

Jagat Singh Negi: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बोले राजस्व मंत्री जगत सिंह

30 Jan 2026

रायबरेली में चकबंदी का विरोध, ग्रामीण बोले- जमीन हड़पने की साजिश

30 Jan 2026

गाजियाबाद में टला नोएडा जैसा हादसा: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नाले में गिरी कार

30 Jan 2026

Shahjahanpur Case: भांजे के लिए पागल मामी...कर दी पति की हत्या

30 Jan 2026

Video: राजकीय बालिका इंटर कालेज में फॉर्म 6 व नोटिस प्राप्त लोगो का फॉर्म भरवाते बीएलओ

30 Jan 2026

Video: सहकारी चीनी मिल संघ के दफ्तर पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बोले- हमें महंगाई भत्ता नहीं मिला

30 Jan 2026

झांसी में नगर निगम और प्राधिकरण के धूल फांक रहे करोड़ो के प्रोजेक्ट

30 Jan 2026

Video: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा की नीति 'सांप भी मर जाए

30 Jan 2026

बनारस लिट फेस्ट में लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने गुनगुनाया पंजाबी टप्पे

30 Jan 2026

बनारस लिट फेस्टिवल... होटल ताज में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति

30 Jan 2026

पुलिस ने दी अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

30 Jan 2026

फिरोजपुर के लोगों को एक फरवरी को घोषित होने वाले बजट से कई उम्मीद

सुकमा में दो महिलाओं समेत चार माओवादियों ने किया सरेंडर

30 Jan 2026

किसानों ने आंदोलन की तारीख बदली, 2 फरवरी को दिल्ली–अमृतसर हाईवे करेंगे जाम

Agra Case: राज चौहान ह*त्याकांड...एनकाउंटर में 1 ढेर, दो आरोपी गिरफ्तार

30 Jan 2026

रोहतक में तहसील कार्यालय में पटवारियों ने दिया सांकेतिक धरना

30 Jan 2026

Chhattisgarh News : 2,300 करोड़ की सड़क परियोजनाओं से बस्तर का कायाकल्प, इन लोगों को सीधा फायदा

30 Jan 2026

लुधियाना के बस स्टैंड पर पनबस पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों ने की गेट रैली

30 Jan 2026

मंडी: ठंड के बीच टेंट में गुजर रही जिंदगी, कैंसर से लड़ रही मासूम, मदद की दरकार

30 Jan 2026

झारखंड सरकार का मत्स्य प्रशिक्षण अभियान, मछुआरों को नई ताकत | Hemant Soren | Jharkhand Government

30 Jan 2026

UP weather: दो दिन बाद फिर से बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतावनी

30 Jan 2026

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में दिखे विदेशी हस्तशिल्पकार, सजाए स्टॉल

30 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed