Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa Bypoll Departure polling parties for by-election voting begins voting take place from 7 am on Wednesday
{"_id":"67331596709e79331003f960","slug":"departure-of-polling-parties-begins-voting-will-begin-tomorrow-at-700-am-dausa-news-c-1-1-noi1350-2307934-2024-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa Bypoll: उपचुनाव मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, बुधवार सुबह सात बजे से होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa Bypoll: उपचुनाव मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, बुधवार सुबह सात बजे से होगी वोटिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2024 02:50 PM IST
Link Copied
राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कल यानी बुधवार को होना है। इसके चलते अब मतदान करने वाले दल भी रवाना होने लगे हैं। दौसा जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि ईवीएम-वीवीपैट हैंडिंलंग और आवागमन के लिए निश्चित प्रोटोकॉल की पालना शत-प्रतिशत सुनिश्चित कर मतदान दलों की रवानगी शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या से अपने उच्च स्तरीय अधिकारियों को त्वरित रूप से अवगत करवाएं, ताकि समस्या का न्यूनतम समय में निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्राें पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं एवं दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए रैंप एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित रखने का भी मतदान दलों को निर्देश दिए गए हैं।
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मतदान प्रारंभ होने सहित सभी रिपोर्ट समयबद्ध प्रेषित करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केंद्र पर 100 मीटर एवं 200 मीटर परिधि की सख्त पालना करवाने के भी निर्देश दिए। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने सोमवार सुबह अधिकारियों के साथ पीजी कॉलेज पहुंचकर मतदान दलों की रवानगी, ईवीएम-वीवीपैट वितरण तथा संग्रहण के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
दौसा विधानसभा उपचुनाव की बात की जाए तो यह सीट आति संवेदनशील सीट है, जिसके चलते यहां भारी भरकम पुलिस बल और सुरक्षा इंतजामों के बीच सुबह मतदान शुरू होगा। उधर, मतदान संबंधी तमाम तैयारियां जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं और पोलिंग करवाने वाली प्रशिक्षण पार्टियों को प्रशिक्षण देकर उनकी रवानगी भी उनके नियत स्थान पर भेजना शुरू कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।