सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer Weather: Rivers-streams in spate due to heavy rains, administration alert; Maruganga Luni Maha Aarti

Rajasthan Weather: भारी बारिश से बालोतरा में नदी-नाले उफान पर, प्रशासन सतर्क; मरुगंगा लूणी के आगमन पर महाआरती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 05:49 PM IST
Jaisalmer Weather: Rivers-streams in spate due to heavy rains, administration alert; Maruganga Luni Maha Aarti
पश्चिमी राजस्थान में इस बार मानसून ने जमकर दस्तक दी है। लगातार हो रही बारिश से जैसलमेर के बालोतरा क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर हैं। मरुगंगा के नाम से प्रसिद्ध लूणी नदी इस समय अपने पूरे वेग में बह रही है। मंगलवार सुबह हालात इतने बिगड़ गए कि बालोतरा-जसोल मार्ग पर बने बीओटी पुल की रपट पर पानी बह निकला। कई लोग खतरे के बावजूद पुल पार करते नजर आए, जिसके बाद प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए सुबह दस बजे पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी।
 
बीओटी पुल बंद, संपर्क टूटा
बीओटी पुल बंद होने से बालोतरा और जसोल का सीधा संपर्क टूट गया है। अब ग्रामीण और यात्री वैकल्पिक मार्गों से आ-जा रहे हैं। प्रशासन ने पुल के दोनों ओर बेरिकेड्स लगा दिए हैं और सुरक्षा के लिए पुलिस, सिविल डिफेंस और तैराकों की टीमें तैनात कर दी गई हैं। मेधा हाईवे ब्रिज पर भी अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है ताकि कोई अनहोनी न हो।
 
सुकड़ी नदी के जलस्तर से बढ़ा लूणी का बहाव
लूणी की सहायक सुकड़ी नदी भी उफान पर है। रानीदेशीपुरा के पास दोनों नदियों के मिलने से समदड़ी के आगे जल प्रवाह और बढ़ गया है। 15 जुलाई से लगातार पानी की आवक जारी है। लंबे समय से चल रही इस बरसात ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। चूंकि क्षेत्र की अधिकांश कृषि भूमि रबी की फसलों के लिए लूणी नदी पर निर्भर करती है, ऐसे में पानी का भरपूर प्रवाह अच्छी पैदावार की उम्मीद जगाता है।
 
महाआरती से गूंजा लूणी नदी का तट
तेज बहाव और खतरों के बीच आस्था भी चरम पर दिखाई दी। सोमवार शाम 6.30 बजे छत्रियों का मोर्चा स्थित लूणी नदी किनारे महंत परशुराम गिरी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने नदी की महाआरती उतारी। बीओटी पुल के पास हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत और भक्त पहुंचे। संतों ने कहा कि लगातार मरुगंगा का आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य का संकेत है। महंत परशुराम गिरी और सनातन महाराज ने विशेष अनुष्ठान कर नदी का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- Balotra News: बत्ती गुल! बीते 4 दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण, विभागीय लापरवाही से हो सकता है हादसा
 
मौसम विभाग का अलर्ट और प्रशासन की अपील
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे बिना कारण बाहर न निकलें और नदी-नालों से दूर रहें। जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने कहा कि पुलियों या बहते पानी को पार करने की कोशिश न करें और खासकर लूणी नदी के किनारे रील्स बनाने या पानी में उतरने से बचें। बारिश के दौरान बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है। बच्चों को नालों, तालाबों और गड्ढों के पास न जाने दिया जाए।
 
आपातकालीन व्यवस्था और हेल्पलाइन नंबर
संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने जिला और उपखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक इन नंबरों जिला नियंत्रण कक्ष: 02988-294894, उपखंड स्तर: 02988-220005, 02901-230207, 02984-294007, 02982-299443 और टोल फ्री नंबर: 1077 आदि पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। वहीं, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें जिले में अलर्ट मोड पर रखी गई हैं ताकि किसी भी आपदा से तुरंत निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Unique Temple: जोधपुर में होती है रावण की पूजा, मंडोर को श्रद्धालु मानते हैं मंदोदरी का मायका
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब में बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए गिरदावरी करवाने के आदेश जारी

जालंधर में ऑटो में महिला से लूट का प्रयास, बचने के लिए ऑटो से बाहर लटकी

09 Sep 2025

हिसार: पीडब्ल्यूडी मंत्री के हलके में सात महीने से रोड अधूरी, बारिश में हो रही परेशानी

09 Sep 2025

कोरबा में चोरी: एसईसीएल कर्मी के घर चोरों ने तोड़ी तीन अलमारी, देखें वीडियो

09 Sep 2025

Haldwani: चुनाव तिथि घोषित करने की मांग के लिए छात्रों का हंगामा, एबीपीवी ने प्राचार्य का कमरा किया बंद

09 Sep 2025
विज्ञापन

अंबाला: विशाल मेगा मार्ट में लगी आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

09 Sep 2025

Haldwani: रोडवेज कर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, निगम की तीन यूनियनों के दिया धरना

09 Sep 2025
विज्ञापन

Bageshwar: पूर्व विधायक ने प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल

09 Sep 2025

आप नेता नील गर्ग ने प्रधानमंत्री से की राहत पैकेज की अपील

Mandi: नेरचौक मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया परिसर

09 Sep 2025

कानपुर: आधी रात टावर पर पहुंचे कर्मचारी, ग्रामीणों ने चोर समझकर घेरा- हाथ जोड़ बोले, हम बदमाश नहीं

09 Sep 2025

लाट भैरव संग भैरवी ने चखा खिचड़ी का स्वाद, VIDEO

09 Sep 2025

मानेसर मेयर के पति पर FIR: अवैध गोदामों को गिराने पहुंची थी टीम, 60 अज्ञात भी शामिल, देखें रिपोर्ट

09 Sep 2025

मेरठ में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत लेकिन जलभराव से जूझते रहे शहरवासी

09 Sep 2025

DU UG Admission 2025-26: अंतिम चरण में यूजी दाखिला प्रक्रिया, छह हजार सीटों के लिए मॉप अप राउंड

09 Sep 2025

Kullu: शमानी गांव में भूस्खलन, एक ही परिवार के पांच लोग दबे, तीन सुरक्षित

09 Sep 2025

CG News: धमतरी में हिंदू जागरण मंच का पैदल मार्च, इस नारे से हैं नाराज; किया पुतला दहन

09 Sep 2025

Kullu: शमानी गांव में भूस्खलन, एक ही परिवार के पांच लोग दबे, तीन सुरक्षित

09 Sep 2025

Baghpat: बरनावा लाक्षागृह पर स्थित गुरुकुल में कृष्णदत्त महाराज के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय यज्ञ शुरू

09 Sep 2025

Shamli: कांधला में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

09 Sep 2025

Meerut: बिल्वेश्वर नाथ संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

09 Sep 2025

कर्णप्रयाग-नैनीताल नेशनल हाईवे पर सिरोली से पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर, ऐसे रास्ता कराया सुचारू

09 Sep 2025

Jhansi: हॉस्पिटल में घुसकर डाॅक्टर पर हमला, सेकंडों में बरसाये कई थप्पड़ और घूसे, देखें वीडियो

09 Sep 2025

पीलीभीत में बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, पांच अन्य घायल

09 Sep 2025

Noida Traffic Jam: एलिवेटेड रोड पर कार में आग लगने लगा लंबा जाम, लोग हुए घंटों परेशान

09 Sep 2025

Delhi: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार का मेगा प्लान, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, देखें रिपोर्ट

09 Sep 2025

Rajasthan: बाड़मेर की बेटी का इंडियन रग्बी टीम में चयन, चीन में होने वाले एशिया कप अंडर-18 में दिखाएंगी दम

09 Sep 2025

Bilaspur: दलदल में फंसे घोड़े की स्कूली बच्चों ने कड़ी मशक्कत कर बचाई जान

09 Sep 2025

गजब के चोर!: दो महीने से कर रहे थे चोरी, मालिक का चकरा गया दिमाग, फिर सीसीटीवी में कैद हुई पूरी करतूत; वीडियो

09 Sep 2025

VIDEO: पेट्रोल पंप पर मारपीट और विवाद...क्या थी वजह, विधायक ने ये कहा

09 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed