Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jalore News
›
Jalore News: Three year old innocent was raped after luring, case registered against neighbor under POCSO Act
{"_id":"6780c82abc0daf69710183cb","slug":"a-case-of-cruelty-against-a-three-year-old-innocent-child-came-to-light-in-sanchore-jalore-news-c-1-1-noi1335-2505551-2025-01-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore News : तीन वर्षीय मासूम को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News : तीन वर्षीय मासूम को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2025 01:50 PM IST
Link Copied
राजस्थान के सांचौर में तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है, जिसमें पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सांचौर पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध दरिंदगी का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार मासूम के परिजनों द्वारा एक रिपोर्ट दी गई है, जिसमें बताया गया कि 8 जनवरी की शाम मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी पास में रहने वाला आरोपी श्रवण पुत्र रमेश ने मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर घिनौनी हरकत की। रिपोर्ट के आधार पर महिला एवं अपराध सेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश बिश्नोई ने पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल बोर्ड से पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया गया है और घटना के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य लिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।