{"_id":"6988829bff8227d4c80520d0","slug":"two-friends-involved-in-md-smuggling-business-arrested-by-police-material-seized-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-3928810-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jhalawar: दो दोस्त मिलकर कर रहे थे मादक पदार्थों का धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ड्रग और 8.20 लाख नकद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar: दो दोस्त मिलकर कर रहे थे मादक पदार्थों का धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ड्रग और 8.20 लाख नकद बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 06:38 PM IST
Link Copied
झालावाड़ जिले के पुलिस थाना डग की टीम ने किराए के मकान में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। इनमें से एक आरोपी पहले मध्य प्रदेश और हरियाणा में मादक पदार्थों के मामलों में नामजद रह चुका है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बागरी मोहल्ला, डग में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबिश दी और दशरथलाल (33) पुत्र रामलाल सैन, निवासी पिपल्या खुर्द, और बापूलाल (50) पुत्र कचरूलाल मेहर, निवासी गणेशपुरा, को गिरफ्तार किया।
8.20 लाख रुपये नकद बरामद
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 32.86 ग्राम एमडी, 29.24 ग्राम संदिग्ध पाउडर, एमडी सुखाने का रैगजीन का कपड़ा, पैकिंग की थैलियां, स्मैक पीने की पन्नी का रोल, एक जिंदा कारतूस, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे और 8.20 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस ने दशरथलाल की बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एक आरोपी स्मैक का शौकीन
डग थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं। इनमें से बापूलाल मेहर स्मैक पीने का शौकीन है और अपना खर्च निकालने के लिए छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर मादक पदार्थ बेचता था। मकान में आरोपी दशरथलाल अकेले रहता है, जबकि परिवार पिपल्या खुर्द में रहता है।
पड़ोसी राज्य होने के कारण डग क्षेत्र सक्रिय
जानकारी के अनुसार एमडी के कारोबार में पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश होने के कारण नशा तस्कर इसका फायदा उठा रहे हैं। कभी मध्य प्रदेश में पुलिस की सख्ती बढ़ने पर ये राजस्थान के डग क्षेत्र में सक्रिय हो जाते हैं, और राजस्थान में सक्रिय होने पर मध्य प्रदेश में अपना कारोबार चलाते हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस और झालरापाटन पुलिस ने घोघाटपुर में एमडी बनाने के कारखाने के खिलाफ कार्रवाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।