हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस गिर गई और अब पूरी तरह नीचे गिर चुकी है। राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में हैं। कांग्रेस बार-बार दांव खेल रही है, लेकिन हर बार फेल हो रही है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार की दलदल में जन्म हुआ है, ऐसे में उनकी भाषा सुधरने की उम्मीद कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का नाम विश्व मानचित्र पर दर्ज कराया है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में भारत भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था। आज एक गरीब का बेटा लगातार प्रधानमंत्री बन रहा है, लेकिन कांग्रेस और उसके नेता इसे हजम नहीं कर पा रहे। प्रधानमंत्री मोदी की माताजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही
सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में देश को कमजोर करने का काम किया। आज कांग्रेस वोट चोरी की बात करती है, लेकिन उसके डीएनए में ही वोट चोरी है। जब सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री बनाना था, तब पटेल को 14 वोट मिले थे और नेहरू को सिर्फ एक वोट, लेकिन प्रधानमंत्री नेहरू बने। यही कांग्रेस की बूथ कैप्चरिंग की असलियत है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र में पारदर्शिता लाकर हर नागरिक को अधिकार दिया है। कांग्रेस अपनी गलत नीतियों की वजह से एक-एक राज्य में पिछड़ रही है। पहले वह ईवीएम पर सवाल उठाती थी, अब नया मुद्दा पकड़ा है- संविधान पर खतरे की बात। लेकिन] सच्चाई यह है कि ना संविधान को कोई खतरा है, ना लोकतंत्र को। भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है।
ये भी पढ़ें:
बाढ़ के तांडव में सबकुछ डूबा, प्रशासन की बाट जोह रही सूनी आंखें, नहीं पहुंची सरकारी मदद
राहुल और तेजस्वी माफी मांगे
बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से पीएम मोदी की मां पर की गई टिप्पणी पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह वही बिहार की धरती है, जहां महात्मा बुद्ध ने ज्ञान दिया, चाणक्य ने राजनीति को नई दिशा दी, गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व हुआ और मां सीता का जन्म हुआ। इस पवित्र भूमि पर ऐसी अपमानजनक टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें:
लूणी नदी हादसे में एक और शव मिला, अब तक पांच की मौत, 8 महीने का मासूम अब भी लापता