सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   North India's famous Kaila Devi Laxmi Meal will start from March 26

Karauli News: 26 मार्च से शुरू होगा कैला देवी माता का प्रसिद्ध लक्खी मेला, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: करौली ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 06:31 PM IST
North India's famous Kaila Devi Laxmi Meal will start from March 26

उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक कैला देवी माता का प्रसिद्ध लख्खी मेला 26 मार्च से शुरू होगा और 11 अप्रैल तक चलेगा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कैला देवी पहुंचने लगे हैं, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया है।

चैत्र नवरात्रि की घट स्थापना 30 मार्च को होगी और अष्टमी पूजन 5 अप्रैल को संपन्न किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन के लिए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 350 से अधिक रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र में 305 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस बार मेले को पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने दुकानदारों और श्रद्धालुओं से इस प्रयास में सहयोग की अपील की है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 200 से अधिक सफाई कर्मी लगाए गए हैं और 160 शौचालयों की व्यवस्था की गई है।

पढ़ें: शहीद दिवस पर शहर में अभूतपूर्व श्रद्धांजलि, गुलाबबाग में बावड़ी की बदली तस्वीर; युवाओं ने किया ये काम

श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था की गई है। पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए 25 जल मंदिर बनाए गए हैं और 50 स्काउट गाइड तथा रोवर स्वैच्छिक रूप से पानी की व्यवस्था संभालेंगे। चिकित्सा सुविधा के तहत 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे और दो एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी।

भक्तों के लिए नि:शुल्क भंडारा राजौर और कल्याणी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 350 निजी सुरक्षाकर्मी भी लगाए गए हैं। घाटों पर स्नानागार, कपड़े बदलने के रूम, दो नाव और 12 गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है।

कैला देवी माता के दरबार में हर साल करीब 40 लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, जिनमें से लगभग 10 लाख श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं। आस्था है कि माता के दरबार में आने वाला भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। इस बार श्रद्धालुओं की सही जानकारी एकत्रित करने के लिए ऑटोमेटिक काउंटिंग मशीन लगाई गई है। बच्चों के लिए दुग्धपान केंद्र और विश्राम स्थल भी बनाए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट के प्रशासक संतोष सिंह ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : विद्यार्थियों ने डीसी चंबा को साैंपा ज्ञापन, भलेई काॅलेज को बंद करने की अधिसूचना वापस लेने की उठाई मांग

24 Mar 2025

VIDEO : मध्य दिल्ली में जाम का झाम, शादीपुर से पूसा रोड तक रेंगी गाड़ियां, लोग हुए परेशान

24 Mar 2025

VIDEO : सीटू जिला कमेटी सिरमौर की बैठक में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए बनाई रणनीति

24 Mar 2025

VIDEO : अमर उजाला संवाद में जवाहर नगर कैंप में नाली जाम होने से भरा पड़ा कचरा, लोगों का दुर्गंध से निकलना हुआ दूभर

24 Mar 2025

VIDEO : 36 घंटे से पानी की अपूर्ति बाधित, सेक्टर अल्फा-1 के निवासियों ने काटा हंगामा

24 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद परिषद कार्यालय में गृहकर भरने के लिए लगी लाइन, पोर्टल धीमा

24 Mar 2025

VIDEO : सहकारी समिति के सचिव का शव गोदाम में फंदे से लटका शव, हत्या का आरोप

24 Mar 2025
विज्ञापन

गायक मासूम शर्मा के 'खटोला-2' गाना शुरू करते ही पुलिस ने छीना माइक, मच गया बवाल

24 Mar 2025

VIDEO : हिसार में किसानों ने फूंका पंजाब सीएम का पुतला

24 Mar 2025

VIDEO : मोहाली में तहसील का औचक निरीक्षण

24 Mar 2025

VIDEO : चरखी दादरी में लेनदारों से तंग होकर युवक ने खाया जहर

24 Mar 2025

VIDEO : फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में गर्भवती की जांच के लिए शिविर का आयोजन

24 Mar 2025

VIDEO : आईजी सुखचैन सिंह गिल ने दी जानकारी, 450 किसानों को आज किया जाएगा रिहा

VIDEO : घर से नाराज होकर निकले आपदा विशेषज्ञ ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, कार में मिला शव

24 Mar 2025

VIDEO : नवोदय की कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट करवाया

24 Mar 2025

VIDEO : हमीरपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार मजदूर की मौत, दो लोग घायल

24 Mar 2025

VIDEO : कुल्लू में विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली जागरुकता रैली

24 Mar 2025

VIDEO : बिलासपुर में रेल लाइन के निर्माणाधीन पिलर से गिरकर मजदूर की हुई मौत

24 Mar 2025

VIDEO : राजकीय महाविद्यालय पझौता में नवाजे मेधावी, विद्यार्थियों ने डाली नाटी

24 Mar 2025

VIDEO : बद्दी में दुकान से लाखों की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

24 Mar 2025

VIDEO : एक माह के बच्चे को उठा ले गया जंगली जानवर

24 Mar 2025

VIDEO : यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिख रहे विद्यार्थियों के अजब-गजब जवाब, तीन लाख से ज्यादा काॅपियां जंचीं

24 Mar 2025

VIDEO : एक जोड़े का विवाह और 11 रिश्ते हुए तय, अग्रवैश्य प्रगतिशील वैवाहिक जनकल्याण समिति की पहल

24 Mar 2025

VIDEO : करनाल सेक्टर 12 में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम का आयोजन

24 Mar 2025

VIDEO : बहुद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोज, प्रभारी मंत्री नें की शिरकत, मंत्री गणेश जोशी बोले- प्रदेश में बेरोजगारी दर में आई कमी

Sidhi News: सीधी कलेक्टर पर टाइगर रिजर्व में निजी वाहन ले जाने का आरोप, NTCA ने शुरू की जांच

24 Mar 2025

VIDEO : पेंड्रा में खुली भ्रष्टाचार की पोल!, लाखों रुपये से बनी नई सड़क, दो माह में उखड़ी

VIDEO : फॉर्मेसी-ड्राइक्लीनिंग की दुकान नहीं, जाना पड़ता है बाहर, लोगों ने अमर उजाला संवाद में समस्याएं बताईं

24 Mar 2025

VIDEO : ई-रिक्शा और बाइक में आमने सामने की भिड़ंत, एक की मौत...साथी गंभीर

24 Mar 2025

Damoh News: डुकरसता के जंगल में भीषण आग, आग बुझाने कर्मचारियों ने गीली झाड़ियों का लिया सहारा,मशीनें खराब

24 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed