Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Karauli News
›
Karauli News: District Collector gave instructions regarding preparations for Kailadevi Lakkhi fair
{"_id":"67c6f4bc9e9f9dc9a6006f36","slug":"preparatory-meeting-for-kailadevi-mela-concluded-dm-reviews-arrangements-at-ground-level-kailadevi-lakhi-mela-to-start-from-27th-karauli-news-c-1-1-noi1387-2690029-2025-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karauli News: कैलादेवी लक्खी मेले की तैयारियां तेज, जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, 27 मार्च से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: कैलादेवी लक्खी मेले की तैयारियां तेज, जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, 27 मार्च से होगा शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: करौली ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 08:04 PM IST
Link Copied
उत्तर भारत के प्रसिद्ध आस्था धाम कैलादेवी का लक्खी मेला 27 मार्च से आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं और दायित्वों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा प्रदान किया। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बना कर सक्रिय रहते हुए निर्धारित समयावधि से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला कलेक्टर के निर्देश
मेले के दौरान पार्किंग स्थलों का उचित चिन्हांकन किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएं। निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और मोबाइल टॉयलेट्स की पर्याप्त व्यवस्था हो।
कालिसिल नदी के घाटों की सफाई सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की व्यवस्था हो। फायर ब्रिगेड की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
आवारा पशुओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाए, ताकि वे मेले में परेशानी न पैदा करें। ओवरलोडिंग वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।
सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित रहे।
तय कार्ययोजना के अनुसार संभाले जिम्मेदारी
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपनी जिम्मेदारियों को तय कार्ययोजना के अनुसार पूरी करें, ताकि मेले के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। जिला कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर मंदिर प्रांगण का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।