{"_id":"67c6c11cd1e45d14300cb4dc","slug":"video-amatha-ma-vayasatatama-caraha-para-lgaga-enapaaara-kamara-aparathha-para-lgaga-lgama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमेठी में व्यस्ततम चौराहों पर लगेंगे एनपीआर कैमरे, अपराध पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमेठी में व्यस्ततम चौराहों पर लगेंगे एनपीआर कैमरे, अपराध पर लगेगी लगाम
अमेठी में अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों पर पुलिस ने नकल करने की तैयारी शुरू कर दी है।एसपी के निर्देश पर जिले के पांच सबसे व्यस्ततम चौराहा पर हाई क्वालिटी के एनपीआर कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरे अपराधियों के गाड़ियों के नंबर प्लेट को तुरंत रीड कर उसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देंगे।इसके साथ ही इन कैमरो द्वारा सड़क पर स्टंट करने वाले हुरदंगियों पर भी नजर रखे जाएगी।
अभी तक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर अपराधी आसानी से भीड़भाड़ वाले इलाकों से होते हुए फरार हो जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अमेठी एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले के पांच सबसे व्यस्ततम चौराहों पर एनपीआर(नंबर प्लेट रीडिंग) लगाए जाएंगे।ये हाई क्वालिटी कैमरे अपराधियो की गाड़ियों की नंबर प्लेट को तुरंत रीड कर लेंगे और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को जाएगी।सूचना मिलते ही पुलिस पूरे इलाके में एक्टिव होकर अपराधियों तक पहुँच जाएगी।
एनपीआर कैमरे लगाए जाने को लेकर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि जिले के पांच चौराहों को चिन्हित किया जा रहा है।जिन पर प्रत्येक दिशा से आने वाले गाड़ियों की पहचान के लिए एनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे।इन कैमरों से घटना में शामिल वाहनों की पहचान करने में आसानी होगी।इसके साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ,बाइक स्टंट करने वाले वाहनों की भी पहचान में आसानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।