{"_id":"67c6b910a432eafbb20c6982","slug":"video-palsa-aarakashha-bharata-ka-samapana-1548-abhayarathaya-na-pasa-ka-shararaka-parakashha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस आरक्षी भर्ती का समापन, 1548 अभ्यार्थियों ने पास की शारीरिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस आरक्षी भर्ती का समापन, 1548 अभ्यार्थियों ने पास की शारीरिक परीक्षा
चंपावत जिले में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के निर्देशों में पुलिस लाइन में चार दिनी पुलिस आरक्षी भर्ती का समापन हो गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा 1548 अभ्यर्थियों ने पास की। एसपी अजय गणपति की अध्यक्षता में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का समापन हो गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। सभी इवेंट्स की वीडियोग्राफी कराई गई। परीक्षा में कुल 2694 अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन किया गया था। इसमें 2037 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1548 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की। 475 परीक्षा में फेल हुए। इसमें नापजोख में 278 और शारीरिक दक्षता में 197 अभ्यर्थी शामिल रहे। वहीं 13 चोटिल हुए और एक का नाम दस्तावेजों में सही नहीं पाया गया। जबकि 657 अभ्यर्थी नापजोख और शारीरिक दक्षता में अनुपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।