{"_id":"6a384246fe1f117baf0f8657","slug":"video-kumaon-level-annual-music-competition-of-kalash-sangeet-kala-samiti-champawat-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंच पर बिखरा सुरों का जादू, संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंच पर बिखरा सुरों का जादू, संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने जमाया रंग
कलश संगीत कला समिति की कुमाऊं स्तरीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सुरों का संगम बिखेरा। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन और शास्त्रीय वादन विधाओं में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
रविवार को पीएमश्री जीजीआईसी में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कलश संगीत कला समिति की ओर से क्षेत्र में संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। समिति अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वर, ताल, लय, प्रस्तुति और मंच कौशल के आधार पर किया।
प्रतियोगिता के प्रथम सत्र का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि निदेशक केएमवीएन रोहित बिष्ट, डॉ. मनीषा, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, प्रधान अमकड़िया रेखा भट्ट, सभासद प्रेमा चिलकोटी, डॉ. सतीश पांडेय, सतीश चंद्र जोशी, पवन गिरी, बंशीधर थ्वाल, राजू पंत, विनीता अधिकारी, तारा दत्त पांडे, सुरेश चंद्र तिवारी, नरेश जोशी और जीवन कलखुड़िया समेत अन्य अतिथियों ने किया।
चंपावत। कलश संगीत कला समिति की कुमाऊं स्तरीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सुरों का संगम बिखेरा। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन और शास्त्रीय वादन विधाओं में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
रविवार को पीएमश्री जीजीआईसी में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कलश संगीत कला समिति की ओर से क्षेत्र में संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। समिति अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वर, ताल, लय, प्रस्तुति और मंच कौशल के आधार पर किया।
प्रतियोगिता के प्रथम सत्र का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि निदेशक केएमवीएन रोहित बिष्ट, डॉ. मनीषा, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, प्रधान अमकड़िया रेखा भट्ट, सभासद प्रेमा चिलकोटी, डॉ. सतीश पांडेय, सतीश चंद्र जोशी, पवन गिरी, बंशीधर थ्वाल, राजू पंत, विनीता अधिकारी, तारा दत्त पांडे, सुरेश चंद्र तिवारी, नरेश जोशी और जीवन कलखुड़िया समेत अन्य अतिथियों ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।