{"_id":"6a37db8cceabc7a6dc0554bc","slug":"video-video-bsakhara-parava-caraha-para-vayaparaya-na-kaya-paratharashana-bhashhanae-garama-ma-bjal-na-hana-sa-lga-bhal-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बसखारी पूर्वी चौराहे पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बसखारी पूर्वी चौराहे पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोग बेहाल
भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली आपूर्ति की समस्या ने आम जनजीवन को त्रस्त कर दिया है। आंधी-तूफान से टूटे बिजली खंभे, जले हुए ट्रांसफार्मर और अंडरग्राउंड केबल में आई खराबी के कारण जिले के कई इलाकों में लंबे समय से बिजली गुल है। इससे न केवल घरों में परेशानी हो रही है, बल्कि व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
जनता का आक्रोश अब सड़कों पर उतर रहा है, जहां लोग प्रदर्शन कर अपनी मांगें रख रहे हैं। बसखारी कस्बे में शुक्रवार को आई आंधी के कारण चार बिजली खंभे टूट गए थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी इन खंभों को बदला नहीं जा सका, जिसके कारण एक हजार से अधिक आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित है।
भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोग बेहाल हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार बाल्मीकि ने इस समस्या के प्रति बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए रविवार दोपहर में बसखारी पूर्वी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।